मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

76वीं सीनियर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लीग मुकाबले संपन्न, कल होंगे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

श्रीगंगानगर। जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित 76वीं सीनियर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लीग मुकाबले आज

WAf𝕏TGin✉🖨
76वीं सीनियर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लीग मुकाबले संपन्न, कल होंगे रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले

श्रीगंगानगर । जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन श्रीगंगानगर द्वारा आयोजित 76वीं सीनियर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लीग मुकाबले आज सफलतापूर्वक संपन्न हुए।आज खेले गए लीग मुकाबलों के परिणामों के आधार पर कल होने वाले सेमीफाइनल मुकाबलों में टांटिया यूनिवर्सिटी बनाम लालगढ़ अकादमी और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबला बॉल ब्रदर्स बनाम जॉर्डन क्लब के मध्य बीसीए स्कूल ग्राउंड श्रीगंगानगर में खेला जाना है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. के.के. जाखड़ उपस्थित रहे, जो श्रीगंगानगर के जाने-माने ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ हैं।

उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अमित दत्तरवाल भी मौजूद रहे, जो चेस्ट एवं टीबी रोग विशेषज्ञ हैं।इसके अलावा कार्यक्रम में श्री सूरजा राम जी श्याग, सेवानिवृत्त पूर्व एडीओ, तथा बीसीए स्कूल की हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ऋतु तिवारी भी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में गंगानगर बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री कृष्ण विष्णोई तथा बॉल ब्रदर्स बास्केटबॉल अकादमी के अध्यक्ष श्री सुधीर जाखड़ जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

उनका उद्देश्य क्षेत्र में बास्केटबॉल खेल को बढ़ावा देना तथा युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है।