मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

12वीं राजस्थान राज्य अंतरसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता बूंदी जिले में

मुख्य बिंदु
  • 12वीं राजस्थान राज्य अंतरसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2025-26 का बूंदी जिले में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजन करवाया जाना प्रस्तावित है।
  • अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों की टीमें एवं जयपुर मुख्यालय की टीम भाग लेगी।
  • इस प्रतियोगिता में पुरूषों के लिये टेबल टेनिस, वॉलीबाल, कबड्डी, टेनिस, क्रिकेट, बेडमिंटन तथा बॉस्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होगी।
  • महिलाओं के लिये टेबल टेनिस, कबड्डी, टेनिस व बेडमिंटन की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। 12वीं राजस्थान राज्य अंतरसंभागीय सिविल सेवा प्रतियोगिता 2025-26 का बूंदी जिले में 14 नवम्बर से 16 नवम्बर 2025 तक आयोजन करवाया जाना प्रस्तावित है।

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी संभागों की टीमें एवं जयपुर मुख्यालय की टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में पुरूषों के लिये टेबल टेनिस, वॉलीबाल, कबड्डी, टेनिस, क्रिकेट, बेडमिंटन तथा बॉस्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होगी। महिलाओं के लिये टेबल टेनिस, कबड्डी, टेनिस व बेडमिंटन की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी।