मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर में मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ

लाभार्थियों ने जताया माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर : माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर आरम्भ हैं।
  • शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया।
  • अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 4 एमएसआर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ दिया गया।
  • शिविर के दौरान गांव 4 एमएसआर निवासी श्रीमती गीता देवी पत्नी सुनील कुमार मेघवाल सहित 29 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की बीमा पॉलिसी जारी की गई।
  • शिविर में योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई।
WAf𝕏TGin✉🖨
ग्रामीण सेवा शिविर में मिला मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ

श्रीगंगानगर : माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से ग्रामीण सेवा शिविर आरम्भ हैं। शुक्रवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों को राहत मिली। राहत मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार जताया।

अनूपगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत 4 एमएसआर में शुक्रवार को आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना का लाभ दिया गया। शिविर के दौरान गांव 4 एमएसआर निवासी श्रीमती गीता देवी पत्नी सुनील कुमार मेघवाल सहित 29 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की बीमा पॉलिसी जारी की गई।

शिविर में योजना का लाभ मिलने पर लाभार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर एसडीएम श्री सुरेश राव, बीडीओ श्री विनोद कुमार रेगर, श्री अशोक कुमार यादव, श्री सुभाष सहारण, श्री राम निवास, श्री आशीष कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। (