मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

ग्रामीण सेवा शिविर 2025 18 सितम्बर को जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।
  • मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे।
  • जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ग्रामीणों की समस्याओं का निदान गांव में ही हो, इस बात को लेकर सरकार द्वारा ग्रामीण सेवा शिविर 2025 प्रारम्भ किये गये हैं।

जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बताया कि जिले के विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किये जा रहे हैं, जिसमें 16 विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर रहकर आमजन की समस्याओं का निदान करेंगे। जिला कलक्टर ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ग्रामीण सेवा शिविर को गंभीरतापूर्वक लेकर अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया जाये।

गुरूवार को इन गांवों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर उपखण्ड गंगानगर में 18 सितम्बर को हिन्दुमलकोट व ओड़की में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव 30 पीएसए व लिखमेवाला में, उपखण्ड पदमपुर के गांव बींझबायला व 83 एलएनपी में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव गोमावाली व कूपली में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव भगवानसर एवं 8एसएचपीडी, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव 7 एसजेएम व कमरानिया, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 2 एफएफए व 61 एफ, उपखण्ड घडसाना के गांव 17 एमडी एवं 7 केएनडी, उपखण्ड सादुलशहर के गांव नूरपुरा व खेरूवाला शिविर आयोजित किये जायेंगे।

उन्होंने बताय कि उपखण्ड गंगानगर में 19 सितम्बर को गांव दुल्लापुरकेरी व शिवपुर फतूही में, उपखण्ड रायसिंहनगर में गांव सांवतसर एवं खांटा में, उपखण्ड पदमपुर के गांव घमूडवाली एवं 34 एलएनपी में, उपखण्ड विजयनगर क्षेत्र के गांव 17 जीबी एवं 12 जीबी में, उपखण्ड सूरतगढ़ क्षेत्र के गांव बख्तावरपुरा एवं 2 एपी, उपखण्ड अनूपगढ़ के गांव सलेमपुरा एवं खोखरावाली, उपखण्ड श्रीकरणपुर के गांव 50 एफ एवं मुकन, उपखण्ड घडसाना के गांव 19 जीडी व 3 केडी, उपखण्ड सादुलशहर के गांव करडवाला एवं नारायणगढ़ में शिविर आयोजित किये जायेंगे।