मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

अध्यापक सीधी भर्ती 2022 अंतर्गत मुख्य एवं प्रतीक्षा सूची से प्राथमिक लेवल द्वितीय

 विभिन्न विषय की काउंसलिंग 29 अगस्त एवं 1 सितम्बर को आयोजित

विभिन्न विषय की काउंसलिंग 29 अगस्त एवं 1 सितम्बर को आयोजित

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर, राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के पदों पर मुख्य एवं प्रतीक्षा सूची से जिला श्रीगंगानगर को आवंटित नवचयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हेतु काउंसलिंग (परामर्श शिविर) का आयोजन 29 अगस्त एवं 1 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे किया जायेगा।
  • जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल ने बताया कि काउंसलिंग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा श्रीगंगानगर में की जायेगी।
  • 29 अगस्त को अध्यापक लेवल द्वितीय विभिन्न विषय (सामान्य शिक्षा) मुख्य सूची से चयनित नवचयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण का समय प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
  • काउंसलिंग 11 बजे से प्रारम्भ होगी।
  • इसी प्रकार 1 सितम्बर 2025 को अध्यापक लेवल द्वितीय विभिन्न विषय (सामान्य शिक्षा) प्रतीक्षा सूची से चयनित नवचयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण का समय प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर, राजस्थान प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक सीधी भर्ती 2022 के पदों पर मुख्य एवं प्रतीक्षा सूची से जिला श्रीगंगानगर को आवंटित नवचयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन हेतु काउंसलिंग (परामर्श शिविर) का आयोजन 29 अगस्त एवं 1 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे किया जायेगा।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल ने बताया कि काउंसलिंग कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा श्रीगंगानगर में की जायेगी।

29 अगस्त को अध्यापक लेवल द्वितीय विभिन्न विषय (सामान्य शिक्षा) मुख्य सूची से चयनित नवचयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण का समय प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

काउंसलिंग 11 बजे से प्रारम्भ होगी। इसी प्रकार 1 सितम्बर 2025 को अध्यापक लेवल द्वितीय विभिन्न विषय (सामान्य शिक्षा) प्रतीक्षा सूची से चयनित नवचयनित अभ्यर्थियों के पंजीकरण का समय प्रातः 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

काउंसलिंग 11 बजे से प्रारम्भ होगी।