मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति कार्यशाला आयोजित

मुख्य बिंदु
  • श्रीगंगानगर: जिला कलक्टर डॉ.
  • मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.
  • अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में कार्यशाला आयोजित की गई।
  • इस अवसर पर छात्राओं को नशा मुक्ति सुरक्षा कवच वितरित किए गए।
  • कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि बेटी सिर्फ़ घर की लाज ही नहीं है, बेटी समाज को बदलने का हौसला भी रखती है।
  • जब बेटियाँ जागती हैं, तो समाज अपने आप जाग उठता है।
WAf𝕏TGin🖨

श्रीगंगानगर: जिला कलक्टर डॉ. मंजू एवं जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में जारी नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक में कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्राओं को नशा मुक्ति सुरक्षा कवच वितरित किए गए।

कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से श्री विक्रम ज्याणी ने कहा कि बेटी सिर्फ़ घर की लाज ही नहीं है, बेटी समाज को बदलने का हौसला भी रखती है।

जब बेटियाँ जागती हैं, तो समाज अपने आप जाग उठता है। बेटी बदलाव की मशाल है।

कभी दोस्तों का दबाव, कभी फैशन और दिखावा, कभी तनाव और जिज्ञासा, नशे की तरफ़ खींच लेता है और इसका अंजाम है शरीर का नाश, परिवार का टूटना, करियर का बर्बाद होना, सुरक्षा का संकट, बेटियों की खास जिम्मेदारी है खुद नशे से दूर रहना, भाइयों व मित्रों को रोकना, समाज में आवाज़ उठाना, चुप न रहना, हिम्मत से बोलना और जहाँ बेटी नशे के खिलाफ़ खड़ी हो जाती है, वहाँ नशे की कोई ताक़त टिक नहीं सकती।

एक बेटी अपने भाई को नशे से बचाती है। बेटियों से कहा गया तुम अपने परिवार की ढाल हो।

तुम्हारी जागरूकता ही भाई, पिता और मित्र को बचा सकती है। इस कार्यक्रम में बेटियों को नशा मुक्ति ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया।

अब वे अपने विद्यालय, परिवार और समाज में जागरूकता की आवाज़ बनेंगी।