मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

वित्त आयोग व 15वें वित्त आयोग के प्लान 262.50 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां जल्द जारी होगी : जिला प्रमुख

मुख्य बिंदु
  • जिला प्रमुख श्रीमती कविता रैगर ने बताया कि जिले में जनसुनवाई व भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों की मांग की जाती रही है, जिसके मध्यनजर वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के राज्य वित्त आयोग व 15वें वित्त आयोग के प्लान में वर्णित कार्यो में से 38 कार्यो के लिए राशि 262.
  • 50 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां जारी किये जाने हेतु मुख्य कार्य अधिकारी जिला परिषद श्रीगंगानगर को सूची प्रेषित की जाकर शीघ्र कार्य स्वीकृति हेतु लिखा गया है।
  • इससे पूर्व भी 762 लाख के 95 कार्यो की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने की प्रक्रिया जिला परिषद कार्यालय में प्रक्रियाधीन है जो शीघ्र जारी करवा दिए जाएंगे।
  • इसमें शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता के कार्यो को प्राथमिकता दी गई है।
WAf𝕏TGin✉🖨

श्रीगंगानगर। जिला प्रमुख श्रीमती कविता रैगर ने बताया कि जिले में जनसुनवाई व भ्रमण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आमजन द्वारा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों की मांग की जाती रही है, जिसके मध्यनजर वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के राज्य वित्त आयोग व 15वें वित्त आयोग के प्लान में वर्णित कार्यो में से 38 कार्यो के लिए राशि 262.50 लाख की वित्तीय स्वीकृतियां जारी किये जाने हेतु मुख्य कार्य अधिकारी जिला परिषद श्रीगंगानगर को सूची प्रेषित की जाकर शीघ्र कार्य स्वीकृति हेतु लिखा गया है।

इससे पूर्व भी 762 लाख के 95 कार्यो की वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने की प्रक्रिया जिला परिषद कार्यालय में प्रक्रियाधीन है जो शीघ्र जारी करवा दिए जाएंगे। इसमें शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता के कार्यो को प्राथमिकता दी गई है।

श्रीमती कविता रैगर ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र से जुडे सरपंच, ग्राम विकास अधिकारी, कनिष्ठ सहायक, पंचायत समिति व जिला परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि इन कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जिला स्तर से जारी होने के उपरान्त बिना देरी के शीघ्र ही धरातल पर विकास कार्य प्रारम्भ करवाये जावें।