उदयपुर। राजसमंद जिले की कुंवारिया तहसील के रामपुरिया गाँव में पिछले 5 दिनों से घायल अवस्था में तड़प रही गर्भवती ऊँटनी रामा का जय भीम जन सेवा ग्रुप एवं एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी, उदयपुर के संयुक्त प्रयासों से सफल रेस्क्यू किया गया।ऊँटनी की गर्दन पर गहरा घाव था और गर्भवती होने के कारण उसे तत्काल उपचार एवं विशेष देखभाल की आवश्यकता थी।
उसकी स्थिति की जानकारी भेरूलाल रेगर (जोधपुर) ने एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी, उदयपुर को दी। सूचना मिलते ही संस्था ने रेस्क्यू की व्यवस्था शुरू की।ऊँटनी के भारी शरीर और गंभीर स्थिति को देखते हुए सामान्य वाहन से परिवहन संभव नहीं था।
ऐसे में ट्रक और क्रेन की सहायता से रेस्क्यू अभियान की योजना बनाई गई।
जय भीम जन सेवा ग्रुप, एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी एवं रामपुरिया गाँव के ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक ऊँटनी को क्रेन की मदद से ट्रक में चढ़ाया गया और सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था की गई।बेहतर उपचार एवं पुनर्वास के लिए ऊँटनी रामा को सिरोही स्थित PFA (People For Animals) संस्था में पहुँचाकर भर्ती करवाया गया है।
वहाँ उसकी चिकित्सा एवं विशेष देखभाल की जाएगी। उसकी गर्भावस्था को ध्यान में रखते हुए रामा और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा के लिए आवश्यक देखभाल सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों के सहयोग से सफल हुआ रेस्क्यू अभियानइस अभियान में रामपुरिया गाँव के ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग देकर सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले ग्रामीण एवं सहयोगकर्ता हैं:महेन्द्र रेगर, दिनेश, रमेश, गोविंद, लालू, राम, मुकुंद, मुकेश, देवीलाल, किशन, कैलाश चुन्नीलाल, कैलाश शंकरलाल, पप्पू नानालाल, राजेश आलोडिया, कैलाश रामजी, नारायण जी, किशन बड़ारिया, डालचंद बड़ारिया, किशन जी, भेरू (जोधपुर) एवं भेरूलाल रेगर जी।दोनों संस्थाओं ने जताया आभारजय भीम जन सेवा ग्रुप एवं एनिमल प्रोटेक्शन सोसाइटी, उदयपुर की ओर से भेरूलाल रेगर जी, जोधपुर एवं रामपुरिया गाँव के सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
साथ ही रेस्क्यू अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों की सराहना की गई।संस्थाओं ने कहा कि इस अभियान में ग्रामीणों की सहभागिता ने साबित किया कि सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों के सामूहिक प्रयास से कठिन परिस्थितियों में भी घायल पशुओं को समय पर सहायता पहुँचाई जा सकती है।
आमजन से अपीलयदि आपके आसपास कोई घायल, बीमार या दुर्घटनाग्रस्त पशु दिखाई दे, तो उसकी अनदेखी न करें। समय पर दी गई आपकी एक सूचना किसी बेजुबान की जान बचा सकती है।हर बेजुबान के लिए उम्मीद की एक नई किरण।
