मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 25 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

बीसीआई अल्फा और निर्माण चैप्टर की संयुक्त बैठक गुरुवार को

बिजनेस आइडिया एक्सचेंज, रेफरल और आपसी सहयोग से व्यापार विस्तार के नए अवसरों पर होगा मंथन

WAf𝕏TGin✉🖨
बीसीआई अल्फा और निर्माण चैप्टर की संयुक्त बैठक गुरुवार को
1 / 2

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के अल्फा एवं निर्माण चैप्टर की संयुक्त ऑफिशियल चैप्टर मीटिंग गुरुवार, 26 नवंबर को शाम 6:30 बजे होटल बावरा, हरिदास जी की मगरी, उदयपुर में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी, व्यवसायी, प्रोफेशनल्स और व्यापारिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।

बैठक का उद्देश्य बिजनेस आइडिया एक्सचेंज, बिजनेस रेफरल और आपसी सहयोग के माध्यम से सदस्यों के बीच व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करना तथा व्यापार विस्तार के नए अवसर तलाशना है। इस दौरान सदस्य अपने व्यवसाय, व्यावसायिक आवश्यकताओं, नई योजनाओं और विकास की संभावनाओं को साझा करेंगे।

बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि सदस्य एक-दूसरे के व्यवसाय में किस प्रकार सहयोग कर सकते हैं, नए बिजनेस रेफरल कैसे विकसित किए जा सकते हैं और विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमी आपसी तालमेल से किस तरह नई व्यावसायिक साझेदारियां स्थापित कर सकते हैं।

बीसीआई के संस्थापक मुकेश माधवानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल व्यापारियों को एक मंच पर लाना नहीं, बल्कि नेटवर्किंग को सार्थक बिजनेस अवसरों में बदलना है। विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों द्वारा अपने अनुभव, आवश्यकताओं और विचारों को साझा करने से नए ग्राहक, रेफरल और व्यावसायिक सहयोग के अवसर पैदा होते हैं। अल्फा एवं निर्माण चैप्टर की संयुक्त बैठक इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

बीसीआई अल्फा के अध्यक्ष पुष्कर पुरोहित ने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में मजबूत बिजनेस नेटवर्क उद्यमियों की महत्वपूर्ण ताकत है। यह बैठक सदस्यों को अपने व्यवसाय की जानकारी साझा करने, एक-दूसरे की जरूरतों को समझने और आपसी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

बीसीआई निर्माण की अध्यक्ष एवं आर्किटेक्ट सोम्या लूथरा ने कहा कि संयुक्त बैठक से दोनों चैप्टर के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय और व्यावसायिक संबंध विकसित होंगे। विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों के संवाद से नए विचार सामने आएंगे और भविष्य में संयुक्त रूप से कार्य करने के अवसर भी बनेंगे।

बीसीआई अल्फा के चीफ एडवाइजर देवेंद्र सिंह करीर ने कहा कि बिजनेस ग्रोथ के लिए सही लोगों से जुड़ना, एक-दूसरे के व्यवसाय को समझना और जरूरत के अनुरूप बिजनेस रेफरल देना बेहद महत्वपूर्ण है। बीसीआई अपने नेटवर्क के माध्यम से विश्वास और आपसी सहयोग की इस संस्कृति को मजबूत कर रहा है।

बैठक में सदस्य ‘मेरा बिजनेस – मेरी जरूरत – मैं किसे बिजनेस दे सकता हूं – मुझे किससे बिजनेस चाहिए’ विषय के आधार पर अपने व्यवसाय और व्यावसायिक आवश्यकताओं को साझा करेंगे। इससे नेटवर्किंग को अधिक प्रभावी, उपयोगी और परिणामोन्मुख बनाया जा सकेगा।