मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

77वां संविधान दिवस के उपलक्ष में उदयपुर में गुरुवार को आयोजित होगा राष्ट्रीय समारोह, देश भर से आएंगे कार्यकर्ता व वक्ता

देश के ज्वलंत व गंभीर विषयों पर होगी चर्चा

मुख्य बिंदु
  • संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान व सर्व समाज की ओर से गुरुवार को सुबह 11.
  • 30 बजे सुखाडिया रंगमंच पर 77वां संविधान दिवस समारोह आयोजित होगा जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता व श्रोतागण देशभर भर से उपस्थित होंगे।
  • संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष गणेशलाल रायकवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनिटी ऑफ मूलनिवासी समाज कमलाकांत काले होंगे।
  • संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान की मानद सदस्य मायाजी बजाड़ समारोह का उद्घाटन करेंगी।
  • अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष गणेशलाल रायकवाल करेंगे।
  • विशिष्ट अतिथि संगठन के मानद सदस्य प्रो.
WAf𝕏TGin✉🖨

उदयपुर। संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान व सर्व समाज की ओर से गुरुवार को सुबह 11.30 बजे सुखाडिया रंगमंच पर 77वां संविधान दिवस समारोह आयोजित होगा जिसमें बडी संख्या में कार्यकर्ता व श्रोतागण देशभर भर से उपस्थित होंगे।

संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष गणेशलाल रायकवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष यूनिटी ऑफ मूलनिवासी समाज कमलाकांत काले होंगे।

संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान की मानद सदस्य मायाजी बजाड़ समारोह का उद्घाटन करेंगी। अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष गणेशलाल रायकवाल करेंगे।

विशिष्ट अतिथि संगठन के मानद सदस्य प्रो. भैरुलाल सालवी, संस्थान के संरक्षक मंडल के चेयरमेन डॉ. भगवतीलाल दशोरा, आजीवन संरक्षक सदस्य डालचंद जी सालवी, प्रो. आमोश जी मीणा कार्यकारिणी सदस्य, डॉ. फिनी फिलिप जी डायरेक्टर सेंट मैथ्यूज एजुकेशनल बोर्ड-प्रिंसिपल फिलाडेल्फिया इंस्टीट्यूट ऑफ ग्लोबल स्टडीज होंगे।

समारोह में कई ज्वलंत व गंभीर विषयों पर वक्तागण प्रकाश डालेंगे।

इनमें प्रमुख रुप से स्वर्णिम भारत के पुनर्निर्माण की दिशा में भारतीय संविधान के गौरवशाली 77 साल, डॉ बाबासाहेव अम्बेडकर द्वारा परिकल्पित संवैधानिक प्रणाली और वर्तमान युग में संविधान के सामने मौजूद चुनौतियां और उनके समाधान, (डॉक्टर बाबा साहेब अम्बेडकर 26 नवम्बर 1949) के शब्द कि 26 जनवरी 1950 को हम विरोधाभासों के जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं।

राजनीति में हमारे पास समानता होगी और सामाजिक और आर्थिक जीवन में असमानता होगी तथा वर्तमान में संवैधानिक प्रणाली में बहुजन समाज का वास्तविक प्रतिनिधित्व है?

या फिर समाप्ति की ओर ले जाने के लिए वर्तमान की विषम व्यवस्था तेजी से काम कर रही है? जैसे विषय शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे विस्तृत व लिखित संविधान है।

संविधान निर्माता महामानव बोद्धिसत्व विश्वरत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपनी कुशाग्र बुद्धि, अप्रतिम प्रतिभा एवं अपने अथक प्रयासों से 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारत का संविधान बनाकर 26 नवम्बर 1949 को राष्ट्र को समर्पित करने का दायित्व निभाते हुए भारतीय संविधान को संसदीय लोकतंत्र के लिये अधिक उपयुक्त माना जिसमें जनता के प्रति जवाबदेह विधायिका, समर्पित कार्यपालिका व स्वतंत्र न्यायपालिका की परिकल्पना को साकार रूप प्रदान किया।

साथ ही यह अपेक्षा की थी कि लोकतंत्र में सत्ता के तीनों स्तम्भ बिना किसी भेदभाव व पूर्वाग्रह के सभी को फलने-फूलने का समान अवसर प्रदान करेंगे।

परन्तु आजाद भारत में 77 वर्षों के बाद भी शोषित पीड़ित महिलाएं गरीबी, बेराजगारी, भुखमरी, अन्याय, अत्याचार, मोबलिविंग, बाल मजदूरी, अशिक्षा, बलात्कार छुआ-छूत शोषण, महिला उत्पीड़न, समान अवसरों में भेदभाव आदि समस्याओं से ग्रस्त है।

भारत में शोषित पीड़ित महिलाएं बहुसंख्यक होते हुए भी समस्याओं से ग्रस्त है जिसका मुख्य कारण भारत में संवैधानिक प्रावधानों को ईमानदारी से लागू नहीं करना है। भारत के संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को एक वोट-एक मूल्य का अधिकार है और लोकतंत्र में बहुसंख्यक आबादी का राज होना चाहिए परन्तु भारत में बहुसंख्यक नागरिक जीवन जीने एवं हक अधिकार से भी वंचित है और उनके संवैधानिक हक अधिकारों को लगातार हनन किया जा रहा है।

इसी क्रम में संवैधानिक अधिकार जनजागृति संस्थान द्वारा राष्ट्र के बहुसंख्यक लोगों को अपने हक अधिकारों की जानकारी और अपनी भावी पीड़ियों के लिये संवैधानिक हक अधिकारों को बताने हेतु इस समारोह का आयोजन किया जा रहा है। संविधान दिवस समारोह में देश के ख्यातिमान संविधान विशेषज्ञ वक्तागण एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा ज्वलंत विषयों पर सम्बोधित कर बहुजन मूलनिवासी, आदिवासी, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक, महिलाओं को जागृत करने पर चर्चा होगी।