मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

हजरत अजमेरी बेग का 258 वां दो दिवसीय उर्स 26 नवम्बर से आगाज

उदयपुर। सूरजपोल स्थित मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान में हजरत अजमेरी बेग उर्फ मलंग शाह बाबा का 258 वां दो दिवसीय उर्स मकबरा सिंधियान मस्जिद कबिस्तान ,अब्बा हूजूर लंगर खाना व हजरत अजमेरी बेग दरगाह कमेटी के सहयोग से शानो

WAf𝕏TGin✉🖨
हजरत अजमेरी बेग का 258 वां दो दिवसीय उर्स 26 नवम्बर से आगाज

उदयपुर। सूरजपोल स्थित मकबरा सिंधियान मस्जिद कब्रिस्तान में हजरत अजमेरी बेग उर्फ मलंग शाह बाबा का 258 वां दो दिवसीय उर्स मकबरा सिंधियान मस्जिद कबिस्तान ,अब्बा हूजूर लंगर खाना व हजरत अजमेरी बेग दरगाह कमेटी के सहयोग से शानो शौकत से मनाया जायेगा।

दरगाह के उर्स संयोजक अब्दुल लतीफ़ मंसूरी ने बताया कि उर्स के पहले दिन 26 नवम्बर गुरुवार को परचम कुशाई (झण्डा रोहण) शाम पांच बजे होगा। रात को महफ़िल ए मिलाद ,तकरीर का आयोजन होगा।

उर्स के दूसरे दिन शुक्रवार 27 नवम्बर को सिंधी इंतेजामिया कमेटी , अब्बा हुजूर लंगर कमेटी मकबरा सहित हजरत मस्तान शाह बाबा दरगाह की ओर से चादर शरीफ पेश की जायेगी।

इसी रोज शाम को कुल की फातिहा होगी। सल्लातो सलाम के बाद दुआ होगी ।

जिसमें देश में अमन-चैन, खुशहाली की दुआं होगी।

इस अवसर पर पीर सय्यद गुलाम हुसैन शाह जिलानी ( बाड़मेर) ,फकीर रमजान अली शाह ( पटुकला), अब्दुर्रहीम अकबरी, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी बाड़मेर,नातखां सय्यद फाजिल मियां, मुहम्मद ज़ावेद रज़ा क़ादरी नागौर, सहित शहर के औल्लेमा अकीदतमंद बाबा साहब उर्स शरीक होंगे।