उदयपुर। बिजनेस सर्किल इंटरनेशनल (बीसीआई) के टूरिज्म चैप्टर की आधिकारिक बैठक आज 23 नवंबर को शाम 6 बजे ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट्स, सुभाष नगर, उदयपुर में आयोजित होगी। इस बैठक में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायी, उद्यमी और आमंत्रित अतिथि शामिल होंगे।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई केवल व्यावसायिक लोगों के मिलने का मंच नहीं है, बल्कि यह आपसी विश्वास, सहयोग और नए संबंधों को मजबूत करने की एक पहल है। अलग-अलग क्षेत्रों के व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
बीसीआई टूरिज्म की प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी ने बताया कि उदयपुर पर्यटन की दृष्टि से देश और दुनिया में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां पर्यटन, होटल, ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े व्यवसायों में आगे बढ़ने की काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में इस क्षेत्र से जुड़े लोगों के बीच बेहतर तालमेल और सहयोग स्थापित करना जरूरी है।
बीसीआई टूरिज्म के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कर्तव्य शुक्ला ने बताया कि इस तरह की बैठकों से सदस्यों को एक-दूसरे के व्यवसाय को जानने, अपने विचार साझा करने और नए व्यावसायिक रिश्ते बनाने का अवसर मिलता है। आपसी नेटवर्किंग से सभी के लिए आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं।
बीसीआई टूरिज्म की सेक्रेटरी सुरभि ढींग मेनारिया ने बताया कि बैठक में सदस्यों और अतिथियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने पर्यटन एवं व्यवसाय जगत से जुड़े लोगों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की।
वहीं, बीसीआई टूरिज्म के जनरल सेक्रेटरी गौरव भंडारी ने बताया कि इस बैठक में नए विजिटर्स को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे वे बीसीआई की कार्यप्रणाली को समझ सकें और इसके माध्यम से बनने वाले व्यावसायिक अवसरों से जुड़ सकें।
कार्यक्रम में बीसीआई टूरिज्म के सदस्यों के लिए सहभागिता निःशुल्क तथा विजिटर्स के लिए 999 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। विजिटर्स मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए प्रेसिडेंट डॉ. श्रद्धा गट्टानी से संपर्क कर सकते हैं।
