मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 26 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

77 वां संविधान निर्माण दिवस मनाया

उदयपुर शहर के जाने माने सूक्ष्म कला कृतियों एवं सूक्ष्म पुस्तिकाओं के निर्माता डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने दुनिया के सबसे बड़े संविधान को

WAf𝕏TGin✉🖨
77 वां संविधान निर्माण दिवस मनाया

उदयपुर शहर के जाने माने सूक्ष्म कला कृतियों एवं सूक्ष्म पुस्तिकाओं के निर्माता डॉ चंद्र प्रकाश चित्तौड़ा ने दुनिया के सबसे बड़े संविधान को अपने द्वारा तैयार हस्त निर्मित सूक्ष्म पुस्तिका में दर्ज किया।भारत के संविधान को बनाने में 2 वर्ष, 11 महीने, 18 दिन का समय लगा व 26 नवंबर 1949 को पूरा हुआ।

इसी उपलक्ष्य में आज हम संविधान दिवस मना रहे है। डॉ चित्तौड़ा ने बताया हमारा संविधान हमारे देश की मूल आत्मा है।

इसी ने पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में पिरोएं रखा है। इस अवसर पर डॉ चन्द्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा निर्मित 1.2 इंच के क्राफ्ट पेपर पर कोम्ब बाइंडिंग की सूक्ष्म पुस्तक बनाई गई।

जिसमें देशवासियों के मौलिक अधिकारों व राष्ट्र के प्रति दायित्वों का वर्णन है। दुनिया का सबसे लंबा संविधान को 4 इंच लंबाई 2 इंच सूक्ष्म पुस्तिका में 16 पेज में अंकित किया गया सचित्र स्पाइरल बाइंडिंग की गई।