मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

"टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन" थीम पर जगदीश मंदिर और गणगौर घाट पर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

मुख्य बिंदु
  • पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के पेसिफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय में एक दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस "टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन" थीम पर जगदीश मंदिर और गणगौर घाट पर मनाया गया।
  • महाविद्यालय निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
  • उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल आनंद का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और धरोहर को संजोने का दायित्व भी है।
  • हमें पर्यावरण और झीलों की स्वच्छता की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करना होगा।
  • इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टूरिज्म एक्सपर्ट एवं होटलियर श्री यशवर्धन जी राणावत रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें टूरिज्म को व हमारी विरासत को सहेजना है व झीलों के प्रति भी हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है।
WAf𝕏TGin🖨
"टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन" थीम पर जगदीश मंदिर और गणगौर घाट पर मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के पेसिफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय में एक दिवसीय विश्व पर्यटन दिवस "टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन" थीम पर जगदीश मंदिर और गणगौर घाट पर मनाया गया।

महाविद्यालय निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने बताया कि हर वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर महाविद्यालय द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल आनंद का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति और धरोहर को संजोने का दायित्व भी है। हमें पर्यावरण और झीलों की स्वच्छता की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए इन्हें संरक्षित करना होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टूरिज्म एक्सपर्ट एवं होटलियर श्री यशवर्धन जी राणावत रहे जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें टूरिज्म को व हमारी विरासत को सहेजना है व झीलों के प्रति भी हमें अपनी जिम्मेदारी निभानी है।

पैसिफिक एकेडमी ऑफ़ हॉयर एजूकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट प्रोफेसर हेमंत कोठारी ने समस्त उदयपुर वासियों को विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करी।

इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की मुख्य संयोजक महाविद्यालय की संकाय सदस्य डॉक्टर मेहंदी शर्मा रहीं, जिन्होंने मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापन किया।

यह आयोजन विश्व पर्यटन दिवस के महत्व को उजागर करता है और सस्टेनेबल टूरिज्म के बारे में जागरूकता बढ़ाता है।