मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

पीएमसीएच में मनाया विश्व एनेस्थीसिया दिवस

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग के

WAf𝕏TGin✉🖨
पीएमसीएच में मनाया विश्व एनेस्थीसिया दिवस

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के अवसर पर पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. समीर गोयल,डॉ.प्रकाश औदित्य,डॉ.कृष्ण गोपाल,डॉ.विजय चाहर,डॉ.रविन्द्र एवं डॉ.स्वाति ने केक काटकर शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में एनेस्थीसिया के महत्व, आधुनिक सर्जरी में इसकी उपयोगिता तथा मरीजों की सुरक्षा में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक सेमिनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने सभी को विश्व एनेस्थीसिया दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एनेस्थीसिया चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में किसी चमत्कार से कम नहीं है।

एनेस्थीसिया के विकास ने आधुनिक चिकित्सा पद्धति को नई दिशा दी है। इसके माध्यम से लंबी, जटिल और संवेदनशील सर्जरी करना संभव हुआ है।

पहले जिन ऑपरेशनों में मरीज को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता था, आज एनेस्थीसिया की सहायता से उन्हें अधिक सुरक्षित और दर्दरहित तरीके से संपन्न किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि किसी भी सर्जरी की सफलता में सर्जन के साथ एनेस्थीसिया विशेषज्ञ की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।इस दौरान एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. समीर गोयल ने कहा कि एनेस्थीसिया केवल ऑपरेशन के दौरान मरीज को दर्द से राहत देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मरीज की हृदय गति, रक्तचाप, सांस और शरीर के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की लगातार निगरानी करने में भी अहम भूमिका निभाता है।

आधुनिक चिकित्सा में एनेस्थीसिया तकनीकों के विकास से मरीजों की सुरक्षा बढ़ी है और जटिल उपचार प्रक्रियाओं को बेहतर ढंग से पूरा करना संभव हुआ है।सेमिनार में चिकित्सकों, एनेस्थीसिया विभाग के विशेषज्ञों एवं ओटी स्टॉफ ने भाग लिया।