मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 29 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Group

पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस के नए बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस के नए बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और

WAf𝕏TGin✉🖨
पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस के नए बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन

उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में बीडीएस के नए बैच 2026 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन और व्हाइट कोट सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डाॅ.एम.एम.मंगल,पीएमसीएच के प्रिसिपल डाॅ.यू.एस.परिहार,डेन्टल काॅलेज के प्रिसिपल डाॅ.गौरव भारद्वाज,डॉ.विवेक,डाॅ.जीतेन्द्र लोहार,डॉ.महिमा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने माॅ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया।

इस अवसर पर पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल, पीएमसीएच के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल और सीईओ शरद कोठारी ने नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का हाॅदिक अभिनन्दन करते हुए कहा कि पेसिफिक ग्रुप हमेशा से विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतरीन संस्कार देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध रहा है।

आज का यह व्हाइट कोट समारोह हमारे नए डेन्टल विद्याार्थीयो के लिए सिर्फ एक पारंपरिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह उनके जीवन के एक नए, महत्वपूर्ण और अत्यधिक जिम्मेदार अध्याय की शुरुआत है।

उन्होने कहा कि संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाला हर एक विद्याार्थी भविष्य में एक उत्कृष्ट दन्त चिकित्सक के साथ-साथ एक बेहद जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बने, जो समाज की निस्वार्थ भाव से सेवा करे।

इस दौरान डाॅ.एम.एम.मंगल ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र हमारे समाज में सबसे अधिक सम्मानजनक और नोबल पेशों में से एक माना जाता है।

आज जो सफेद कोट आप धारण करने जा रहे हैं, उसके साथ आपके कंधों पर मरीजों के गहरे विश्वास, उनके स्वास्थ्य और समाज के प्रति सेवा की एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ रही है।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे बीडीएस 2026 बैच के ये ऊर्जावान युवा विद्यार्थी अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और ज्ञान से इस महान पेशे की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे और मानवता की सच्ची सेवा करते हुए अपने परिवार और संस्थान का नाम रोशन करेंगे।

कार्यक्रम के इस मौके पर पीएमसीएच के प्रिसिपल डाॅ.यू.एस.परिहार ने कहा कि डेन्टल चिकित्सा क्षेत्र में कदम रखने वाले नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का स्वागत करत हुए भविष्य में चिकित्सा सेवा, करुणा, नैतिकता और निरंतर सीखने की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है।

इस अवसर पर डेन्टल काॅलेज के प्रिसिपल डाॅ.गौरव भारद्वाज ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का यह दिन आप सभी छात्रों और आपके अभिभावकों के लिए अत्यधिक गर्व का विषय है।

इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आप सभी नए विद्यार्थियों को कॉलेज के अकादमिक माहौल, अनुशासन, हमारे विस्तृत पाठ्यक्रम और भविष्य की असीम संभावनाओं से अच्छी तरह से अवगत कराना है।

एक शिक्षक और प्रिंसिपल के तौर पर मेरी आप सभी से यही अपेक्षा है कि आप पूरे मनोयोग और एकाग्रता से अपनी पढ़ाई करें और भविष्य में एक बेहतरीन और कुशल दंत चिकित्सक बनकर समाज को अपनी अमूल्य सेवाएं दें।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सक, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, फैकल्टी मेंबर्स, नए छात्र और उनके अभिभावक मौजूद रहें।