मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को भेंट किए ऑक्सीजन सिलेंडर, जन्मदिन पर की सेवा पहल

के डी अब्बासी 

के डी अब्बासी

मुख्य बिंदु
  • समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को दो ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए।
  • यह कार्यक्रम नगर निगम कोटा के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ।
  • राजेश सामर ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर आपातकालीन सेवाओं में उपयोगी होंगे।
  • इस दौरान संस्था द्वारा मरीजों व तीमारदारों को छाछ के पैकेट भी वितरित किए गए।
  • कार्यक्रम में अनिकेत जैन, भानु प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व चिकित्साकर्मी मौजूद रहे।
  • स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
WAf𝕏TGin🖨
आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को भेंट किए ऑक्सीजन सिलेंडर, जन्मदिन पर की सेवा पहल

कोटा। समाज सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आरोहण सेवा संस्था ने सीएचसी कैथून को दो ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट किए। यह कार्यक्रम नगर निगम कोटा के नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी के जन्मदिन पर आयोजित हुआ।

सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश सामर ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर आपातकालीन सेवाओं में उपयोगी होंगे। इस दौरान संस्था द्वारा मरीजों व तीमारदारों को छाछ के पैकेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में अनिकेत जैन, भानु प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व चिकित्साकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।