मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

रंग तरंग समारोह : प्रतिभाओं और प्रतियोगियों का सम्मान

साहित्य सृजन की नई चेतना उदय हुई - निर्मोही

मुख्य बिंदु
  • कोटा / हाड़ोती में साहित्य-संस्कृति पर पिछले दो वर्षों से आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से साहित्य सृजन में नई चेतना का उदय हुआ है।
  • ये विचार विशिष्ठ अतिथि के रूप में रविवार को एक होटल में आयोजित समरस संस्थान गुजरात की कोटा इकाई के रंग तरंग समारोह में साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही ने व्यक्त किए।
  • मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ.
  • मुकेश कुमार व्यास ने गतिविधियों की जानकारी दी और कोटा इकाई के कार्यों को श्रेष्ठ बताया।
  • रघुनाथ मिश्र सहज , रामेश्वर शर्मा रामू भैया, पदम चंद जैन ने विचार व्यक्त किए।
  • समारोह में कला, संस्कृति, साहित्य के क्षेत्र में विजय प्रकाश माहेश्वरी और अखिलेश कुमार बेगड़ी को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
WAf𝕏TGin🖨
रंग तरंग समारोह : प्रतिभाओं और प्रतियोगियों का सम्मान

कोटा / हाड़ोती में साहित्य-संस्कृति पर पिछले दो वर्षों से आयोजित की गई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से साहित्य सृजन में नई चेतना का उदय हुआ है।

ये विचार विशिष्ठ अतिथि के रूप में रविवार को एक होटल में आयोजित समरस संस्थान गुजरात की कोटा इकाई के रंग तरंग समारोह में साहित्यकार जितेंद्र निर्मोही ने व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि संस्थान के संस्थापक एवं संयोजक डॉ. मुकेश कुमार व्यास ने गतिविधियों की जानकारी दी और कोटा इकाई के कार्यों को श्रेष्ठ बताया। अध्यक्ष डॉ. रघुनाथ मिश्र सहज , रामेश्वर शर्मा रामू भैया, पदम चंद जैन ने विचार व्यक्त किए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शशि जैन ने स्वागत किया।

समारोह में कला, संस्कृति, साहित्य के क्षेत्र में विजय प्रकाश माहेश्वरी और अखिलेश कुमार बेगड़ी को अभिनंदन पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साहित्यकार किशन प्रणय, डॉ. प्रीति मीणा, रेणु सिंह 'राधे', गरिमा राकेश गर्विता, नारायण लाल नामा और झालावाड़ की अदिति शर्मा को सम्मानित किया गया।

संस्थान द्वारा आयोजित राष्ट्रीय निबंध और मांडना आलेख तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कोटा जिला इकाई के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन और संभागीय अध्यक्ष महेश पंचोली ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ. वैदेही गौतम ने किया। कई साहित्यकार समारोह में उपस्थित रहें।