मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए पुस्तक कॉर्नर  की अभिनव पहल

मुख्य बिंदु
  • कोटा / मिशन बाल मन तक के चलते एक अच्छी सूचना सामने आई कि कुछ पंचायत विद्यालयों में प्राथमिक स्तर के बच्चों की साहित्य रुचि पैदा करने के लिए पुस्तक कॉर्नर शुरू किए गए हैं।
  • वैदेही गौतम ने एक चर्चा में बताया कि जिले की पंचायत समिति सुल्तानपुर के कुछ विद्यालयों में बच्चों को बाल साहित्य के प्रति रुचि पैदा करने और पुस्तकों से जोड़ने के लिए बुक कॉर्नर शुरू कर अभिनव पहल की गई है।
  • राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमलिया के प्रधानाचार्य और पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ.
  • वैदेही गौतम ने हाल ही में चोमा मालियान, ब्लॉक सुल्तानपुर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मिड डे मील का निरीक्षण किया तो यह बात सामने आई।
  • उन्होंने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं एक से पांच तक के बच्चों के लिए पुस्तक कोर्नर देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई।
  • वहाँ शिक्षक छोटे बच्चों को चित्रकथाऐं वितरित कर रहे थे।
WAf𝕏TGin🖨
प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए पुस्तक कॉर्नर  की अभिनव पहल

कोटा / मिशन बाल मन तक के चलते एक अच्छी सूचना सामने आई कि कुछ पंचायत विद्यालयों में प्राथमिक स्तर के बच्चों की साहित्य रुचि पैदा करने के लिए पुस्तक कॉर्नर शुरू किए गए हैं।

डॉ. वैदेही गौतम ने एक चर्चा में बताया कि जिले की पंचायत समिति सुल्तानपुर के कुछ विद्यालयों में बच्चों को बाल साहित्य के प्रति रुचि पैदा करने और पुस्तकों से जोड़ने के लिए बुक कॉर्नर शुरू कर अभिनव पहल की गई है।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमलिया के प्रधानाचार्य और पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी डॉ. वैदेही गौतम ने हाल ही में चोमा मालियान, ब्लॉक सुल्तानपुर प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में मिड डे मील का निरीक्षण किया तो यह बात सामने आई।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं एक से पांच तक के बच्चों के लिए पुस्तक कोर्नर देखकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई। वहाँ शिक्षक छोटे बच्चों को चित्रकथाऐं वितरित कर रहे थे। उन्होंने सभी बच्चों को गोलाकार बैठाकर कहानी सुनाई, सभी बच्चे चित्र देखकर जिज्ञासा से प्रश्न पूछ रहे थे। उन्होंने भी बच्चों से प्रश्न किये, चित्र दिखाकर मात्राओं के ज्ञान की जानकारी ली जिसका छात्रों ने सही उत्तर दिए।

डॉ. वैदेही ने बताया कि पुस्तक कोर्नर की मुख्य विशेषता यह थी कि पुस्तक वितरण समय सारणी, पुस्तकालय नियम के चार्ट, 'रीडर ऑफ द वीक' के मेडल, बाल पुस्तकालय अस्पताल, पुस्तक लेन-देन कार्ड बाॅक्स बना रखे थे, यह सब देखकर बहुत अच्छा लगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा साहित्यिक कोर्नर प्रत्येक विद्यालय में होना चाहिए जिससे बाल मन की साहित्य के प्रति रूचि जागृत होगी। उन्होंने विद्यालय के संस्था प्रधान आशीष कुमार कौशिक के प्रयास की सराहना की।