मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

माय भारत द्वारा  ’’योग फॉर हेल्दी एजिंग’’ थीम पर गड़ीसर पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन

मुख्य बिंदु
  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत जैसलमेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ’’योग फॉर हेल्दी एजिंग’’ थीम के तहत जिले में विभिन्न योग गतिविधियों का आयोजन किया गया।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना एवं दैनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक अन्य व्यक्ति को योग सिखाने के लिए प्रेरित करना है।
  • जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों ने युवा मंडलों तथा सामुदायिक स्थलों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए।
  • प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी प्रदान की गई।
  • स्वयंसेवकों ने आयुष विभाग के सहयोग से गड़ीसर झील पर, मोहनगढ़ एवं साँकड़ा में लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को भी योग सिखाने का संदेश दिया।
WAf𝕏TGin🖨
माय भारत द्वारा  ’’योग फॉर हेल्दी एजिंग’’ थीम पर गड़ीसर पर योगाभ्यास का हुआ आयोजन

जैसलमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित माय भारत जैसलमेर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में ’’योग फॉर हेल्दी एजिंग’’ थीम के तहत जिले में विभिन्न योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को योग के प्रति जागरूक करना एवं दैनिक जीवन में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक अन्य व्यक्ति को योग सिखाने के लिए प्रेरित करना है।

जिला युवा अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान माय भारत स्वयंसेवकों ने युवा मंडलों तथा सामुदायिक स्थलों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए।

प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया तथा नियमित योग के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक लाभों की जानकारी प्रदान की गई।

स्वयंसेवकों ने आयुष विभाग के सहयोग से गड़ीसर झील पर, मोहनगढ़ एवं साँकड़ा में लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा परिवार एवं समुदाय के अन्य सदस्यों को भी योग सिखाने का संदेश दिया।

’’योग 365’’ के विज़न को आगे बढ़ाते हुए प्रतिभागियों ने वर्षभर योग गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला युवा अधिकारी जैसलमेर के मार्गनिर्देशन में युवा मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा किया गया ।