मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत STP प्लांट परिसर में हुआ वृक्षारोपण

मुख्य बिंदु
  • स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.
  • 0 के अंतर्गत नगर परिषद् जैसलमेर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित सप्ताहव्यापी पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एस.
  • (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।
  • उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
  • इस अवसर पर नगर परिषद् जैसलमेर के आयुक्त लजपाल सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।
WAf𝕏TGin🖨
विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अंतर्गत STP प्लांट परिसर में हुआ वृक्षारोपण

जैसलमेर । स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर परिषद् जैसलमेर द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून से 12 जून 2026 तक आयोजित सप्ताहव्यापी पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत आज एस.टी.पी. (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अवसर पर नगर परिषद् जैसलमेर के आयुक्त लजपाल सिंह ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिकाधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है तथा प्रत्येक नागरिक को प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

वृक्षारोपण से न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में सहायता मिलती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित होता है।

इसके साथ ही नगर परिषद् जैसलमेर द्वारा संचालित इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन तथा वृक्षारोपण जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे आमजन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर परिषद् जैसलमेर ने नागरिकों से अधिकाधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त लजपाल सिंह, सहायक अभियंता राजकुमार महतो, स्वच्छता निरीक्षक चूनाराम चौधरी, नरेशपाल सिंह, एसबीएम इंजीनियर मनोज मारोठिया, MSRGY JTA आशाराम मीणा, नेतराम सेनी, आईईसी एवं एसडब्ल्यूएम मैनेजर मयंकर सिंह एवं नगर परिषद् के MSRGY की श्रमिक महिलाएं उपस्थ्ति रही।