जैसलमेर । पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय राज्य सरकार के निर्देशों की पालना में पर्यावरण के लिए जीवन शैली के अन्तर्गत जिले में 01 से 07 नवम्बर, तक ब्रिक्स सत्त जीवन शैली सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को जिला प्रशासन, जिला पर्यावरण समिति वन विभाग एवं क्षेत्रीय कार्यालय राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण एवं सत्त जीवन शैली अपनाने के लिये आमजन में जागरुकता करने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
जागरुकता रेली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक करने एवं दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल गतिविघि अपनाने के लिए संम्भागियों द्वारा संदेश प्रसारित किया गया। इसके साथ ही संम्भागियों को ’’पर्यावरण के अनुकूल आदतों एवं व्यवहारों में बदलाव ’’ विषय पर शपथ भी दिलाई गई। अधिकारियों ने पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को प्रोत्साति करने के लिए प्लास्टिक एवं डिस्पोजल सामग्री के स्थान पर मिट्टी के कप, लकड़ी से बने चमच एवं स्टल की प्लेट आदि के उपयोग करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सहायक पर्यावरण अभियंता सत्यवीर बैगड़, राज्य प्रदूषण मण्डल के श्याम सुंदर नागोरा, दीपक सिंह, किशोर सिंह क्षेत्रीय वन अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारियों व कार्मिको की सहभागिता रही।
