मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरोहित ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के कार्यों की पालना के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस दिवस के अवसर पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित के निर्देशन में एडीआर सेंटर में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • सचिव ललित पुरोहित ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एक्शन प्लान की पालना में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, इसके कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं के प्रति जागरूकता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 05 जून को मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य पृथ्वी पर पर्यावरण को संरक्षित करने, इसके महत्व को रेखांकित करने और इसके क्षरण को रोकने के लिये जन जागरूकता फैलाना है।
  • कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण गतिविधि का आयोजन किया गया एवं परिसर की गहन साफ सफाई के साथ पक्षियों के लिये भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के पानी के लिये परिंडे लगाये गये।
WAf𝕏TGin🖨
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुरोहित ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी एक्शन प्लान के कार्यों की पालना के क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस दिवस के अवसर पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ओमी पुरोहित के निर्देशन में एडीआर सेंटर में पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सचिव ललित पुरोहित ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एक्शन प्लान की पालना में विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, इसके कानूनी एवं सामाजिक पहलुओं के प्रति जागरूकता हेतु विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 05 जून को मनाया जाता है।

इसका उद्देश्य पृथ्वी पर पर्यावरण को संरक्षित करने, इसके महत्व को रेखांकित करने और इसके क्षरण को रोकने के लिये जन जागरूकता फैलाना है।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण गतिविधि का आयोजन किया गया एवं परिसर की गहन साफ सफाई के साथ पक्षियों के लिये भीषण गर्मी को देखते हुए पीने के पानी के लिये परिंडे लगाये गये।

सचिव पुरोहत ने आमजन से प्रकृति एवं पर्यावरण की रक्षा के लिये अधिकाधिक संख्या में पौधे लगाने, जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक रहने, प्राणी मात्र के लिये दया एवं सेवा का भाव रखने, पर्यावरण के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

माह जून में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित जागृति स्कीम के तहत वरिष्ठजन अधिकार, सशक्तिकरण और गरिमा अभियान चलाया जाकर वरिष्ठजनों को उनके अधिकारों एवं विधिक सहायता हेतु प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण, बैंकर्स, सम्बंधित एनजीओं व अधिकार मित्रों सहित स्टेक हॉल्डर्स के साथ बैठक आयोजित कर समन्वय वार्ता एवं चर्चा की गई, सचिव ने आह्वान किया कि सेवा कार्य को पूर्ण निष्ठा से करते हुए रालसा की वांछित अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को लाभ पंहुचाने की मश्ंाा को पूर्ण किया जाना है।