मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्राम रथ अभियान बना जनजागरण की सशक्त मिसाल

गांव-गांव पहुंच रही विकास की रौशनी

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले में संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ को जिले में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।
  • जैसलमेर एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्रों में 28 अप्रैल से प्रारम्भ हुए इस अभियान के तहत ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।
  • ग्राम रथों का विभिन्न ग्राम पंचायतों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना एवं ढोल-थाली के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है, जो इस अभियान के प्रति ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को दर्शाता है।
WAf𝕏TGin🖨
ग्राम रथ अभियान बना जनजागरण की सशक्त मिसाल

जैसलमेर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशन में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से जैसलमेर जिले में संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ को जिले में अभूतपूर्व जनसमर्थन मिल रहा है।

जैसलमेर एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्रों में 28 अप्रैल से प्रारम्भ हुए इस अभियान के तहत ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की जा रही है।

ग्राम रथों का विभिन्न ग्राम पंचायतों में पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना एवं ढोल-थाली के साथ भव्य स्वागत किया जा रहा है, जो इस अभियान के प्रति ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी को दर्शाता है। बुधवार को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमरसागर, बरमसर, रुपसी, खाभिया, डेढ़ा एवं पोकरण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजगढ, सबलपुरा, हरियासर, सुभाषनगर व राजमथाई में ग्राम रथों के माध्यम से राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नवाचारों को एलईडी स्क्रीन पर वीडियो के जरिए प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया।

इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सरल, रोचक एवं आकर्षक वीडियो प्रस्तुतियों के माध्यम से आमजन तक पहुंचाई गई। साथ ही लोक कलाकारों द्वारा कला जत्थों के जरिए आयोजित चौपालों ने अभियान में जीवंतता का संचार किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से मनोरंजन के साथ योजनाओं का संदेश सहज रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जिससे आमजन योजनाओं के प्रति अधिक जागरूक एवं लाभान्वित हो रहे हैं। यह अभियान न केवल सूचना प्रसार का माध्यम बन रहा है, बल्कि जनभागीदारी के साथ एक सशक्त जनआंदोलन का स्वरूप भी ग्रहण कर रहा है।