जैसलमेर । जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, जैसलमेर में तीन दिवसीय सैनिक समस्या समाधान शिविर का शुभारम्भ मंगलवार को प्रातः 10 बजे किया गया ।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अजय शुक्ला (से.नि.) ने स्पर्श सिस्टम फॉर पेंशन एडमिनिस्ट्रेशन (रक्षा) के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान विवेक कछवाह रिलेशन मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक जोधपुर, विकास गुप्ता मैनेजर आईसीआईसीआई बैंक आर्मी एरिया, कार्यालय कर्मी कैप्टन दुर्ग सिंह कछवाह एवं 15 भूतपूर्व सैनिकों व वीरनारी उपस्थित रहे।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जैसलमेर कर्नल अजय शुक्ला (से.नि.) विवेक कछवाह ने आईसीआईसीआई बैंक में डीएसपी पेंशन अकाउंट के बारे में तथा व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के संबंध में जानकारी दी। आईसीआईसीआई बैंक के स्टाफ द्वारा भूतपूर्व सैनिकों व विधवा पेंशनर के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाईन सबमिट किये।
इस संबंध में सभी गौरव सैनानियों व उनके आश्रितों से अनुरोध है कि बुुधवार आज 18 नवम्बर एवं कल गुरुवार ,19 नवम्बर को आयोज्य शिविर का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर में दी जाने वाली सुविधाओं का लाभ उठाऐं।
