मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिव्यांग गतिविधि महोत्सव का भव्य आयोजन

मुख्य बिंदु
  • विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा इंडोर स्टेडियम, जैसलमेर में दिव्यांग गतिविधि महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास, सामाजिक समावेशन एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
  • कार्यक्रम में उपकरण अधिकारी जैसलमेर सक्षम गोयल एवं उपकरण अधिकारी भणियाणा रोहित वर्मा ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें प्रोत्साहित करते हुए परितोषिक प्रदान किए।
  • उन्होंने कहा कि समाज में समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करना ही सामाजिक न्याय की सच्ची भावना है।
  • महोत्सव के दौरान दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
  • विशेष रूप से कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था।
WAf𝕏TGin🖨
विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर दिव्यांग गतिविधि महोत्सव का भव्य आयोजन

      जैसलमेर। विश्व सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष में जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के संयुक्त तत्वाधान में इंदिरा इंडोर स्टेडियम, जैसलमेर में दिव्यांग गतिविधि महोत्सव का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों में आत्मविश्वास, सामाजिक समावेशन एवं खेल भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

        कार्यक्रम में उपकरण अधिकारी जैसलमेर सक्षम गोयल एवं उपकरण अधिकारी भणियाणा रोहित वर्मा ने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों से आत्मीय परिचय प्राप्त किया एवं उन्हें प्रोत्साहित करते हुए परितोषिक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि समाज में समान अवसर और सम्मान सुनिश्चित करना ही सामाजिक न्याय की सच्ची भावना है।

        महोत्सव के दौरान दिव्यांग खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से कैरम प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बनता था। प्रतिभागियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

      इस अवसर पर खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायक कानूनी सहायता रक्षा परिषद अधिवक्ता शिप्रा शांडिल्य एवं खेमेंद्र सिंह भाटी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

      दिव्यांग गतिविधि महोत्सव ने सामाजिक न्याय के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करते हुए यह सिद्ध किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति एवं सकारात्मक वातावरण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन उप प्राचार्य विजय बल्लाणी एवं आरती मिश्रा ने किया।