मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सहारा

गाय की अकाल मृत्यु पर मिला 33,000 का क्लेम

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं पशुपालक परिवारों के लिए संबल बन रही हैं।
  • ग्राम पंचायत सुल्ताना में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2024-25 के अंतर्गत पशुपालक मंगलाराम, निवासी सुल्ताना, की गाय की अकाल मृत्यु होने पर सरकार द्वारा 33,000 की आर्थिक सहायता राशि का क्लेम प्रदान किया गया।
  • क्लेम प्राप्त होने पर पशुपालक मंगलाराम ने ग्राम उत्थान शिविर में राज्य सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल मिला है एवं पशुपालन गतिविधियों को जारी रखने में मदद मिली है।
  • इस अवसर पर विकास अधिकारी नाथूसिंह (बी.
  • धरम कुमावत (पशु चिकित्सा अधिकारी) एवं हुकमाराम जी (अतिरिक्त बी.
  • , मोहनगढ़) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का सहारा

      जैसलमेर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण एवं पशुपालक परिवारों के लिए संबल बन रही हैं। ग्राम पंचायत सुल्ताना में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर के दौरान मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना 2024-25 के अंतर्गत पशुपालक मंगलाराम, निवासी सुल्ताना, की गाय की अकाल मृत्यु होने पर सरकार द्वारा 33,000 की आर्थिक सहायता राशि का क्लेम प्रदान किया गया।

      क्लेम प्राप्त होने पर पशुपालक मंगलाराम ने ग्राम उत्थान शिविर में राज्य सरकार, मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता से कठिन समय में परिवार को आर्थिक संबल मिला है एवं पशुपालन गतिविधियों को जारी रखने में मदद मिली है।

      इस अवसर पर विकास अधिकारी नाथूसिंह (बी.डी.ओ., मोहनगढ़), डॉ. धरम कुमावत (पशु चिकित्सा अधिकारी) एवं हुकमाराम जी (अतिरिक्त बी.डी.ओ., मोहनगढ़) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने पशुपालकों को योजना की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

      यह योजना ग्रामीण पशुपालकों के लिए सुरक्षा कवच बनकर उभर रही है और विपरीत परिस्थितियों में आर्थिक राहत प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।