मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत ‘‘विश्व कैंसर दिवस‘‘ पर निकाली गई रैली

मुख्य बिंदु
  • नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सर्म्पूणता अभियान 2.
  • 0 के जिला स्तर पर शुभारम्भ के पश्चात सम्पूर्णत अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत हाल ही में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम फतेहगढ में ‘‘विश्व कैंसर दिवस‘‘ के उपलक्ष में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ में एएनएम, आशा सहयोगियों के साथ अद्योहस्ताकर्ता के साथ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ.
  • नारायण राम, चिकित्सा अधिकारी एवं ओमप्रकाश एबी फैलो के साथ रैली का आयोजन किया गया।
  • उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ भरत राज गुर्जर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उदेश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढाना और लोगो को इसके लक्षणों और बचाव के बारे में शिक्षित करना है।
  • साथ ही उन्होनें बताया कि इस वर्ष की थीम थी- देखभाल के अन्तर को कम करे इसका मतलब है कैंसर का इलाज हर व्यक्ति को मिलना चाहिए, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति, जाति या देश कोई भी हो।
  • उल्लेखनीय है कि सम्पूर्णता अभियान 2.
WAf𝕏TGin✉🖨
सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत ‘‘विश्व कैंसर दिवस‘‘ पर निकाली गई रैली

 जैसलमेर । नीति आयोग भारत सरकार द्वारा सर्म्पूणता अभियान 2.0 के जिला स्तर पर शुभारम्भ के पश्चात सम्पूर्णत अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत हाल ही में आशान्वित ब्लॉक कार्यक्रम फतेहगढ में ‘‘विश्व कैंसर दिवस‘‘ के उपलक्ष में  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतेहगढ में एएनएम, आशा सहयोगियों के साथ अद्योहस्ताकर्ता के साथ ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. नारायण राम, चिकित्सा अधिकारी एवं ओमप्रकाश एबी फैलो के साथ रैली का आयोजन किया गया।

          उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ भरत राज गुर्जर ने बताया कि इस रैली का मुख्य उदेश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढाना और लोगो को इसके लक्षणों और बचाव के बारे में शिक्षित करना है। साथ ही उन्होनें बताया कि इस वर्ष की थीम थी- देखभाल के अन्तर को कम करे इसका मतलब है कैंसर का इलाज हर व्यक्ति को मिलना चाहिए, चाहे उसकी आर्थिक स्थिति, जाति या देश कोई भी हो।

        उल्लेखनीय है कि सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत प्रत्येक साप्ताहिक कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी अहम भूमिका निभाऐ।