मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर जिले में वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित

मुख्य बिंदु
  • सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में जैसलमेर जिले में कलेण्डर वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं।
  • जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अवकाशों की आधिकारिक घोषणा की है।
  • जारी आदेशानुसार नवरात्रि स्थापना के अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च 2026 तथा धनतेरस पर्व पर शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को जिले में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
  • इन दोनों तिथियों को जैसलमेर जिले के समस्त राजकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
  • अवकाशों की इस घोषणा से आमजन, राजकीय कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी तथा वे परंपरागत पर्वों को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मना सकेंगे।
  • जिला प्रशासन द्वारा घोषित यह निर्णय स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप जनहित में लिया गया है।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर । सामान्य प्रशासन विभाग, जयपुर द्वारा प्रदत्त शक्तियों के अनुसरण में जैसलमेर जिले में कलेण्डर वर्ष 2026 के लिए दो स्थानीय सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अवकाशों की आधिकारिक घोषणा की है।

जारी आदेशानुसार नवरात्रि स्थापना के अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च 2026 तथा धनतेरस पर्व पर शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को जिले में स्थानीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इन दोनों तिथियों को जैसलमेर जिले के समस्त राजकीय कार्यालय बंद रहेंगे।

अवकाशों की इस घोषणा से आमजन, राजकीय कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी तथा वे परंपरागत पर्वों को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मना सकेंगे। जिला प्रशासन द्वारा घोषित यह निर्णय स्थानीय धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं के अनुरूप जनहित में लिया गया है।