मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

मुख्य बिंदु
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्ंतर्गत मौसम रबी 202526 जिले में फसल बीमा आवेदनों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ.
  • भाखर की अध्यक्षता में आत्मा सभागार कृषि विभाग में आयोजित की गई।
  • कार्यशाला में जिले के समस्त बैंकर्स ने सहभागिता की।
  • कार्यशाला को संबोधित करते हुए ’संयुक्त निदेशक कृषि विस्तारएवं ’अग्रणी बैंक प्रबंधक कमल सिंह खींची’ द्वारा सभी बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि वे 31 दिसम्बर से पूर्व जिले में शत-प्रतिशत फसल बीमा आवेदन सृजित करना सुनिश्चित करें।
  • साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, जिससे प्राकृतिक आपदा या फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त होता है।
  • कलस्टर कॉर्डिनेटर एग्रीकल्चर इंश्योरेस बीमा कंपनी भैराराम द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल की जानकारी दी गई।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जैसलमेर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्ंतर्गत मौसम रबी 202526 जिले में फसल बीमा आवेदनों की संख्या में वृद्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. जे. आर. भाखर की अध्यक्षता में आत्मा सभागार कृषि विभाग में आयोजित की गई। कार्यशाला में जिले के समस्त बैंकर्स ने सहभागिता की।

       कार्यशाला को संबोधित करते हुए ’संयुक्त निदेशक कृषि विस्तारएवं ’अग्रणी बैंक प्रबंधक  कमल सिंह खींची’ द्वारा सभी बैंकर्स को निर्देशित किया गया कि वे 31 दिसम्बर से पूर्व जिले में शत-प्रतिशत फसल बीमा आवेदन सृजित करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है, जिससे प्राकृतिक आपदा या फसल क्षति की स्थिति में किसानों को आर्थिक संबल प्राप्त होता है। कलस्टर कॉर्डिनेटर एग्रीकल्चर इंश्योरेस बीमा कंपनी भैराराम द्वारा पीपीटी के माध्यम से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल की जानकारी दी गई। इसके साथ ही जिले में रबी 2025-26 में कुल 6 अधिसूचित फसलें हैं, जिसमे चना, सरसों, तारामीरा, गेहूं, जीरा एवं ईसबगोल शामिल है।

      इस दौरान संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार डॉ. भाखर द्वारा बैंकर्स से आपसी समन्वय एवं सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक किसानों की फसल बीमा पॉलिसी सृजित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि किसानों को योजना से संबंधित समस्त जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

       कार्यशाला में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा यह अपेक्षा व्यक्त की गई कि सभी संबंधित बैंकर्स के सहयोग से निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की पूर्णता सुनिश्चित की जाएगी।

जिला समन्वयक इंद्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला के अंत में सभी अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।