मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर और जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र जैसलमेर, राजस्थान सरकार के सहयोग से बुधवार को राज.
  • आईटीआई, जैसलमेर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  • जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक संतोष कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में माननीय प्रधान मंत्री द्वारा अपने हाथों और उपकरणों से काम करने वाले 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू कि गई पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंधी गतिविधियों सेयुवाओं जागरूक किया गया।
WAf𝕏TGin🖨

 

जैसलमेर एमएसएमई विकास कार्यालय, एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार, जयपुर और जिला उद्योग और वाणिज्य केंद्र जैसलमेर, राजस्थान सरकार के सहयोग से बुधवार को राज. आईटीआई, जैसलमेर में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक दिवसीय सेमिनार सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक संतोष कुमारी ने बताया कि कार्यक्रम में माननीय प्रधान मंत्री द्वारा अपने हाथों और उपकरणों से काम करने वाले 18 व्यवसायों में लगे कारीगरों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू कि गई पीएम विश्वकर्मा योजना के संबंधी गतिविधियों सेयुवाओं जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम में उपस्थिति अतिथि गणों द्वारा योजना की मुख्य बातों जैसे एमएसएमई में लाभार्थियों को उद्यम असिस्ट प्लेटफॉर्म पर उद्यमियों के रूप में शामिल करना/भारत सरकार और राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूकता/अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक द्वारा वित्तीय साक्षरता और बैंकिंग मामलों के बारे में जागरूकता/उद्यमिता विकास, वित्तीय/डिजिटल साक्षरता, बिक्री रणनीति, उत्पाद पैकेजिंग, लेबलिंग, डिजाइनिंग, ऑनलाइन बिक्री, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर शामिल होना और क्यूआर कोड जनरेशन के बारे में जागरूकता प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान तरुण भटनागर, असिस्टेंट डायरेक्टर, संजय मीणा, असिस्टेंट डायरेक्टर, नरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर एवं मनमोहन चौहान, उपनिदेशक प्रशिक्षण, आईटीआई, जैसलमेर के साथ -साथ जिला उद्योग कार्यालय के कार्मिक एवं आईटीआई के प्रशिक्षणार्थीव स्टाफ उपस्थित रहै।