मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 16 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

उम्र की दहलीज हो या शारीरिक चुनौती, लोकतंत्र के आगे हर बाधा छोटी

बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़.चढ़कर किया मतदान

मुख्य बिंदु
  • पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को जिले में सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समपन्न हुआ।
  • लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली वही सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया तथा देखते ही देखते बूथों पर कतारें लग गईं।
  • चतुर्थ चरण के तहत जिले की 241 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच एवं 10 पंचायत समितियों में वार्ड पंचों के चुनाव के दौरान मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाईं।
  • सांख्यिकी विभाग द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार पंचायत समिति भणियाणा में प्रातः 10 बजे तक 23.
  • 11 एवं सायं 6 बजे तक 89.
  • इसी प्रकार पंचायत समिति फतेहगढ में प्रातः 10 बजे तक 20.
WAf𝕏TGin✉🖨
उम्र की दहलीज हो या शारीरिक चुनौती, लोकतंत्र के आगे हर बाधा छोटी

जैसलमेर । पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत सोमवार को जिले में सरपंच एवं वार्ड पंचों के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समपन्न हुआ। लोकतंत्र के इस महापर्व में ग्रामीण मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली वही सुबह मतदान प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया तथा देखते ही देखते बूथों पर कतारें लग गईं।

चतुर्थ चरण के तहत जिले की 241 ग्राम पंचायतों के लिए सरपंच एवं 10 पंचायत समितियों में वार्ड पंचों के चुनाव के दौरान मतदाता पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में भागीदारी निभाईं।

सांख्यिकी विभाग द्वारा प्राप्त आंकडों के अनुसार पंचायत समिति भणियाणा में प्रातः 10 बजे तक 23.07, दोपहर 1 बजे तक 55.45, दोपहर 3 बजे तक 72.11 एवं सायं 6 बजे तक 89.99 प्रतिशत मतदान हुआ।

इसी प्रकार पंचायत समिति फतेहगढ में प्रातः 10 बजे तक 20.54, दोपहर 1 बजे तक 51.51, दोपहर 3 बजे तक 72.73 एवं सायं 6 बजे तक 90.79 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति जैसलमेर में प्रातः 10 बजे तक 21.46, दोपहर 1 बजे तक 52.28, दोपहर 3 बजे तक 71.88 एवं सायं 6 बजे तक 91.04 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति खुहडी में प्रातः 10 बजे तक 21.70, दोपहर 1 बजे तक 44.87, दोपहर 3 बजे तक 73.68 एवं सायं 6 बजे तक 92.51 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति मोहनगढ में प्रातः 10 बजे तक 19.12, दोपहर 1 बजे तक 45.09, दोपहर 3 बजे तक 72.90 एवं सायं 6 बजे तक 90.13 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति नाचना में प्रातः 10 बजे तक 29.55, दोपहर 1 बजे तक 61.84, दोपहर 3 बजे तक 77.02 एवं सायं 6 बजे तक 91.37 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति राजमथाई में प्रातः 10 बजे तक 28.19, दोपहर 1 बजे तक 60.33, दोपहर 3 बजे तक 76.92 एवं सायं 6 बजे तक 89.53 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति रामदेवरा में प्रातः 10 बजे तक 24.78, दोपहर 1 बजे तक 55.89, दोपहर 3 बजे तक 73.07 एवं सायं 6 बजे तक 90.08 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति रामगढ में प्रातः 10 बजे तक 24.94, दोपहर 1 बजे तक 56.08, दोपहर 3 बजे तक 73.50 एवं सायं 6 बजे तक 89.29 प्रतिशत मतदान हुआ।

पंचायत समिति सांकडा में प्रातः 10 बजे तक 28.34, दोपहर 1 बजे तक 61.17, दोपहर 3 बजे तक 78.40 एवं सायं 6 बजे तक 90.91 प्रतिशत मतदान हुआ।

इस प्रकार 10 पंचायत समितियों में सायं 6 बजे तक कुल 4 लाख 09 हजार 588 मतदाताओं में से 3 लाख 71 हजार 91 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।

मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें, लोकतंत्र के प्रति दिखा उत्साह मतदान को लेकर ग्रामीण अंचलों में विशेष उत्साह नजर आया।

विभिन्न मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिली वही मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते हुए उत्साहपूर्वक मतदान कर रहे थे।

लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर ग्रामीणों में खासा जोश दिखाई दिया। मतदान केन्द्रों पर जहां महिलाएं सजधज कर मतदान केन्द्र पहुंची एवं उत्साह के साथ मतदान किया।

ढलती उम्र में भी मतदान का जज्बा बरकरार, मतदान महत्व का दिया संदेश जिले में सोमवार को पंच व सरपंच के चुनाव के दौरान वयोवृद्ध मतदाता भी मत करने से पीछे नहीं रहे एवं उन्होंने उत्साह के साथ मतदान कर लोकतान्त्रिक व्यवस्था में मत के महत्व का सन्देश दिया द्य ग्राम पंचायत चांधन के मतदान केंद्र पर 85 वर्षीया श्रीमती टीबी देवी ने अपने पौते नवजोत के संग लकड़ी के सहारे मतदान केंद्र पहुंची एवं मतदान किया। इसी प्रकार धोलिया मतदान केंद्र पर 80 वर्षीय मांगीलाल बिश्नोई भी मतदान करने से पीछे नहीं रहे, मोहनगढ़ मतदान केंद्र पर 90 वर्षीया लासा देवी ने भी ढलती उम्र में मतदान कार लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया वहीं काणोद में 85 वर्षीय मगाराम ने व्हील चेयर के सहारे मतदान केंद्र पहुँच कर मत डाला।

शारीरिक चुनौतियां भी नहीं रोक सकीं मतदान की राह शारीरिक दिव्यान्गता के बाद भी वयोवृद्ध दिव्यांग मतदाताओं ने जज्बे के साथ मतदान केंद्र पहुंचे एवं मतदान किया।

भागू का गाँव में पेरों से विकलांग 90 वर्षीय श्रीमती मिश्रों अपने दोहिते शकूर खां के साथ व्हीलचेयर पर आकर मतदान किया एवं सन्देश दिया कि दिव्यांगता से ज्यादा महत्त्व मत का है वहीं चांधन मतदान केंद्र पर पेरों से दिव्यांग 60 वर्षीया श्रीमती कमला अपने पोते पदमाराम के साथ मत देने के लिए आई एवं व्हीलचेयर पर बैठ कर केंद्र पर पहुँच कर उत्साह के साथ मतदान किया यहाँ 80 वर्षीया श्रीमती बखती जो पेरों से दिव्यांग थी उन्होंने भी अपनी पुत्रवधू श्रीमती गीता के साथ आई व्हीलचेयर के सहारे लाठी में 80 वर्षीया दिव्यांग श्रीमती कवराइ ने अपने पोते मुसरफ के सहयोग से वोट दिया एवं सीख दी की मत अवश्य ही देना चाहिए पहली बार वोट डालकर नवमतदाताओं ने महसूस किया गर्व मतदान के दिवस युवा मतदाता ने उत्साह के साथ मतदान किया।

भागू का गाँव मतदान केंद्र पर 19 वर्षीय इरफ़ान खां , 18 वर्षीय कुमारी तजीमा एवं 20 वर्षीया कुमारी इमना ने पहली बार मतदान कर लोकतान्त्रिक व्यवस्था में अपनी सहभागिता दर्ज की एवं अपने आप की गौरवान्वित महसूस किया।

वहीं चांधन में 20 वर्षीया कुमारी असियत पुत्री अलारख खां ने पहली बार मत देकर खुद को गौरवान्वित अनुभव किया।

नवमतदाताओं ने मतदान को अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अनुभूति की।

मातृशक्ति ने भी उत्साह के साथ निभाई जिम्मेदारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। महिलाएं उत्साह के साथ मतदान केन्द्र पहुंचीं और लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया। अनेक महिलाएं पारंपरिक एवं आकर्षक परिधानों में मतदान केन्द्र पहुंचीं और पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

व्हीलचेयर सुविधा से बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को मिली बड़ी राहत जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों एवं बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी। इससे ऐसे मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचने में काफी सुविधा मिली।

व्हीलचेयर की सुविधा के कारण बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाता सहजता से मतदान केन्द्र तक पहुंच सके और बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए। सुविधा का लाभ लेने वाले मतदाताओं एवं उनके परिजनों ने निर्वाचन विभाग की व्यवस्थाओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

जैसलमेर में मतदान का यह उत्साह लोकतंत्र की उस खूबसूरत तस्वीर को सामने लाया, जहां बुजुर्गों का अनुभव, दिव्यांगजनों का संकल्प, महिलाओं का उत्साह और युवाओं की ऊर्जा एक साथ लोकतंत्र की मजबूती का संदेश देती नजर आई।