मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 15 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिले में पंच एवं सरंपच पदों के लिए चुनाव आज

चुनाव के दौरान 4 लाख 43 हजार 65 मतदाता करेेगे मताधिकार का प्रयोग

मुख्य बिंदु
  • पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में ( चतुर्थ चरण) जिले में 10 पंचायत समितियोें के 266 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 1954 वार्ड पंच के चुनाव होगे।
  • निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पंच व सरपंच के चुनाव के लिए 16 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा।
  • मतदान के लिए कुल 551 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गए है।
  • जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले की 10 पंचायत समितियोें के 266 ग्राम पंचायतों में कुल 4 लाख 43 हजार 65 मतदाता मतदान के दिवस अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे।
  • इसमें 2 लाख 37 हजार 678 पुरूष एवं 2 लाख 5 हजार 387 महिला मतदाता शामिल है।
  • उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य को लेकर युद्व स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसल़मेर । पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में ( चतुर्थ चरण) जिले में 10 पंचायत समितियोें के 266 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं 1954 वार्ड पंच के चुनाव होगे। निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार पंच व सरपंच के चुनाव के लिए 16 नवम्बर, सोमवार को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए कुल 551 मतदान केन्द्र निर्धारित किये गए है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अनुपमा जोरवाल ने बताया कि जिले की 10 पंचायत समितियोें के 266 ग्राम पंचायतों में कुल 4 लाख 43 हजार 65 मतदाता मतदान के दिवस अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 2 लाख 37 हजार 678 पुरूष एवं 2 लाख 5 हजार 387 महिला मतदाता शामिल है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा चुनाव कार्य को लेकर युद्व स्तर पर कार्य किया जा रहा हैं।

पंचायत समिति वार मतदाता

जिले की पंचायत समिति भणियाणा की 21 ग्राम पंचायतों के लिए 34,731 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 18303 पुरूष व 16,428 महिला मतदाता है। इसी प्रकार पंचायत समिति फतेहगढ की 38 ग्राम पंचायतों के लिए 67,857 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 36,989 पुरूष व 30,868 महिला मतदाता है। पंचायत समिति जैसलमेर की 31 ग्राम पंचायतों के लिए 55,121 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 29,413 पुरूष व 25,708 महिला मतदाता है। पंचायत समिति खुहडी की 33 ग्राम पंचायतों के लिए 47,529 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 25,804 पुरूष व 21,725 महिला मतदाता है। पंचायत समिति मोहनगढ की 20 ग्राम पंचायतों के लिए 38,097 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 20,795 पुरूष व 17,302 महिला मतदाता है।

उन्होनें बताया कि पंचायत समिति नाचना की 20 ग्राम पंचायतों के लिए 34,270 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 18,264 पुरूष व 16,006 महिला मतदाता है। पंचायत समिति राजमथाई मुख्यालय फलसूण्ड की 30 ग्राम पंचायतों के लिए 41,372 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 22,025 पुरूष व 19,347 महिला मतदाता है। पंचायत समिति रामदेवरा मुख्यालय पोकरण की 24 ग्राम पंचायतों के लिए 49,537 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 26,109 पुरूष व 23,428 महिला मतदाता है। पंचायत समिति रामगढ की 20 ग्राम पंचायतों के लिए 30,870 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 16,430 पुरूष व 14,440 महिला मतदाता है। पंचायत समिति सांकडा की 29 ग्राम पंचायतों के लिए 43,681 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेगे। इसमें 23,546 पुरूष व 20,135 महिला मतदाता है।