मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2025

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

WAf𝕏TGin🖨
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2025

जैसलमेर। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2025 कार्यक्रम के तहत जारी कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने सोमवार को जैसलमेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ एवं सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण की वर्तमान स्थिति, प्रगति रिपोर्ट तथा फील्ड स्तर पर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी प्रविष्टियों का समयबद्ध सत्यापन बेहद आवश्यक है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने एन्यूमरेशन फॉर्म्स के डिजिटाइजेशन में और गति लाने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रविष्टि की सावधानीपूर्वक जांच कर समय पर अपलोड सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने, घर-घर सत्यापन कार्य को गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने एवं निर्धारित समयसीमा में पुनरीक्षण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।