मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 80 वें दौर के अंतर्गत जिला स्तरीय सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर

मुख्य बिंदु
  • सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के संकलन के लिए भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाता है।
  • इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 80वें दौर के अंतर्गत जिले में जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चयनित ग्रामों एवं नगरीय खण्डों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।
  • यह सर्वेक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय में पदस्थापित अधिकृत कार्मिकों द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • जिले को इस वर्ष सर्वेक्षण के लिए कुल 16 सैम्पल आवंटित किए गए हैं।
  • सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक सर्वेक्षण के दौरान परिवारों, गांवों, शहरों एवं व्यवसायों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨

 जैसलमेर। सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं के संकलन के लिए भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के 80वें दौर के अंतर्गत जिले में जनवरी 2025 से दिसम्बर 2025 तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के चयनित ग्रामों एवं नगरीय खण्डों में सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है।

       यह सर्वेक्षण आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा उपनिदेशक, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय में पदस्थापित अधिकृत कार्मिकों द्वारा संचालित किया जा रहा है। जिले को इस वर्ष सर्वेक्षण के लिए कुल 16 सैम्पल आवंटित किए गए हैं।

        सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक सर्वेक्षण के दौरान परिवारों, गांवों, शहरों एवं व्यवसायों से संबंधित आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। यह उल्लेखनीय है कि नागरिकों द्वारा दी गई प्रत्येक जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है तथा इसका उपयोग केवल जनकल्याणकारी योजनाओं में सुधार, राष्ट्रीय नीति-निर्धारण एवं विकास कार्यक्रमों के निर्माण के लिए किया जाता है। सर्वेक्षण के दौरान नागरिकों की निजता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

       जिला कलक्टर ने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेलफेयर सोसाइटीज एवं उद्यमी संगठनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्रों में एनएसएस सर्वेक्षण के महत्व के प्रति जन जागरूकता बढ़ाएं एवं सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

      जिला कलक्टर ने सभी नागरिकों से भी आग्रह किया है कि जब सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक आपके पास सर्वेक्षण के लिए आएँ, तो उन्हें सही, सटीक एवं पूर्ण जानकारी दें, ताकि प्राप्त आँकड़ों का उपयोग राष्ट्रीय स्तर पर योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण में सफलतापूर्वक किया जा सके।