मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिले में अडानी फाउंडेशन द्वारा सीएचसी फतेहगढ़ व पीएचसी देवीकोट पर टीबी मरीजों को प्रदान किए निक्षय पोषण किट

मुख्य बिंदु
  • माननीय प्रधानमंत्री की पहल पर निक्षय मित्र योजना के तहत अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिले में टीबी रोगियो पोषण किट दिये गये।
  • इस पोषण किट वितरण का उद्देश्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग देना है।
  • अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ स्वप्निल राजवंशी व डॉ खीवराजसिंह, बीसीएमओ सम एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सीएचसी सम व डॉ सुरेन्द्र द्वारा गुरूवार को सीएचसी सम पर टीबी मरीजों को 20 पोषण किट वितरण किये गये।
  • राजवंशी ने भामाशाओं अधिकारियों, सेवाभावी लोगों व संस्थाओं के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरण करने का आह्वान किया गया, जिससे जिले के टीबी मरीजों को जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिलें और टीबी से मुक्ति पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिले में अडानी फाउंडेशन द्वारा सीएचसी फतेहगढ़ व पीएचसी देवीकोट पर टीबी मरीजों को प्रदान किए निक्षय पोषण किट

जैसलमेर। माननीय प्रधानमंत्री की पहल पर निक्षय मित्र योजना के तहत अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिले में टीबी रोगियो पोषण किट दिये गये। इस पोषण किट वितरण का उद्देश्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग देना है।

       अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ स्वप्निल राजवंशी व डॉ खीवराजसिंह, बीसीएमओ सम एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सीएचसी सम व डॉ सुरेन्द्र द्वारा गुरूवार को सीएचसी सम पर टीबी मरीजों को 20 पोषण किट वितरण किये गये।

      इस अवसर पर डॉ. राजवंशी ने भामाशाओं अधिकारियों, सेवाभावी लोगों व संस्थाओं के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरण करने का आह्वान किया गया, जिससे जिले के टीबी मरीजों को जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिलें और टीबी से मुक्ति पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

     जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि समस्त टीबी मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवातें हुए टीबी मरीजो को हर स्तर पर निःशुल्क जांच व उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाना व ईलाज के दौरान उन्हें अच्छा पोषण मिल सकें जिसके तहत सामुदायिक सहायता निक्षय मित्र से उपलब्ध करवाना मुख्य उद्देश्य है।

     इस दौरान इस्लाम भाटी एसटीएस, राजकुमार, जिला प्रबंधक पीरामल, स्वरूपाराम गर्ग टीए, घमेश खान एवं डीईओ अन्य सीएचसी सम के स्टाफ इत्यादि कार्मिक उपस्थित थे।