मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

गफूर भट्ठा कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर आयोजित हुआ कैंप

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान नगरी आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन के निर्देशन में अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम एवं सहायक अभियंता बीरम राम के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत गफूर भट्ठा कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई ।
  • कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ कुंदन सिंह भाटी ने बताया कि स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है।
  • यदि हमारा शरीर स्वस्थ एवं निरोगी होगा तभी हम शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास कर पाएंगे ।
  • बच्चों को दैनिक दिनचर्या पर चर्चा करते हुए बताया गया कि सुबह जल्दी उठना, निवृत होना, स्नान करना, मंजन करना, खाना खाने से पहले एवं बाद में हाथ धोना, सप्ताह में एक बार नाखून काटना, महीने में एक बार बाल कटवाना, बालों में कंघी लगाना, कपड़े साफ सुथरा पहनना ।
  • स्वस्थ रहने के तरीके एवं उनसे होने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई ।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर। राजस्थान नगरी आधारभूत विकास परियोजना के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार जैन के निर्देशन में अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम एवं सहायक अभियंता बीरम राम के मार्गदर्शन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता कार्यक्रम के तहत गफूर भट्ठा कॉलोनी में आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों के साथ स्वास्थ्य एवं शिक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई ।

कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ कुंदन सिंह भाटी ने बताया कि स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। यदि हमारा शरीर स्वस्थ एवं निरोगी होगा तभी हम शारीरिक मानसिक एवं बौद्धिक विकास कर पाएंगे ।

बच्चों को दैनिक दिनचर्या पर चर्चा करते हुए बताया गया कि सुबह जल्दी उठना, निवृत होना, स्नान करना, मंजन करना, खाना खाने से पहले एवं बाद में हाथ धोना, सप्ताह में एक बार नाखून काटना, महीने में एक बार बाल कटवाना, बालों में कंघी लगाना, कपड़े साफ सुथरा पहनना ।

स्वस्थ रहने के तरीके एवं उनसे होने वाले लाभों पर विस्तृत चर्चा की गई ।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती उषा पुरोहित ने बच्चों को दैनिक दिनचर्या को नियमित एवं सुचारु रखने पर जोर दिया गया । पानी का सदुपयोग करना चाहिए हमें घर पर एवं सार्वजनिक स्थानों पर पानी को व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए । पानी अमूल्य है इसे बचाना हमारा कर्तव्य है ।

इस अवसर पर ऐसओटी महिपाल सिंह द्वारा बच्चों को स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, स्वस्थ मन होने से शिक्षा प्राप्त करने में एकाग्रता आती है जिससे शिक्षा का प्रति रुचि बढ़ती है। शिक्षा ही एक माध्यम है जिसके द्वारा बच्चा अपनी मंजिल जीवन में पा सकता है ।