मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

11 नवंबर को एकता का संदेश लेकर निकलेगी “सरदार@150 यूनिटी मार्च पदयात्रा”

मुख्य बिंदु
  • युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राजस्थान युवा बोर्ड, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार “सरदार@150 यूनिटी मार्च पदयात्रा” का आयोजन मंगलवार, 11 नवम्बर को प्रातः 10.
  • 00 बजे पोकरण में किया जाएगा।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाते हुए उनके अदम्य राष्ट्रभक्ति, अखंडता, एकता एवं सेवा भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।
  • पदयात्रा का शुभारम्भ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोकरण से होगा, जो जय नारायण व्यास सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी चौक, कुम्भार पाड़ा से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर, पोकरण पर संपन्न होगी।
  • कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड अधिकारी, पोकरण को नोडल अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी, जैसलमेर को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨

 जैसलमेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा राजस्थान युवा बोर्ड, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार “सरदार@150 यूनिटी मार्च पदयात्रा” का आयोजन मंगलवार, 11 नवम्बर को प्रातः 10.00 बजे पोकरण में किया जाएगा।

               कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती को गरिमा एवं उत्साह के साथ मनाते हुए उनके अदम्य राष्ट्रभक्ति, अखंडता, एकता एवं सेवा भावना के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।

             पदयात्रा का शुभारम्भ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पोकरण से होगा, जो जय नारायण व्यास सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, गांधी चौक, कुम्भार पाड़ा से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर, पोकरण पर संपन्न होगी।

              कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड अधिकारी, पोकरण को नोडल अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी, जैसलमेर को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

             यह आयोजन युवा शक्ति को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता, सामूहिकता एवं राष्ट्र सेवा की भावना को सशक्त बनाने का सशक्त माध्यम बनेगा।