मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

सरदार @150 यूनिटी मार्च राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित पदयात्रा 10 नवंबर को

मुख्य बिंदु
  • युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं राजस्थान युवा बोर्ड, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन सोमवार, 10 नवम्बर 2025, प्रातः 8.
  • 00 बजे जैसलमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।
  • यह पदयात्रा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
  • कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना एवं युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना है।
  • पदयात्रा का शुभारंभ सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर से होगा, जो हनुमान चौक, गांधी चौक एवं मुख्य बाजार से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर पर संपन्न होगी।
  • कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए उपखण्ड अधिकारी, जैसलमेर को नोडल अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी, जैसलमेर को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
WAf𝕏TGin🖨

जैसलमेर। युवा एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं राजस्थान युवा बोर्ड, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार सरदार @150 यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन सोमवार, 10 नवम्बर 2025, प्रातः 8.00 बजे जैसलमेर जिला मुख्यालय पर किया जाएगा।

                 यह पदयात्रा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के जीवन मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाना एवं युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करना है।

                पदयात्रा का शुभारंभ सागरमल गोपा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैसलमेर से होगा, जो हनुमान चौक, गांधी चौक एवं मुख्य बाजार से होते हुए आदर्श विद्या मंदिर, गांधी कॉलोनी, जैसलमेर पर संपन्न होगी।

              कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए उपखण्ड अधिकारी, जैसलमेर को नोडल अधिकारी एवं जिला युवा अधिकारी, जैसलमेर को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

                 इस अवसर पर जिले के युवाओं, विद्यार्थी वर्ग, स्वैच्छिक संगठनों तथा जनप्रतिनिधियों से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएँ।