मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

मुख्य बिंदु
  • बीएलओ की हाउस-टू-हाउस विजिट एवं मैंपिंग कार्य की ली जानकारी जैसलमेर।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के पहले दिन बारां जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।
  • इस दौरान उन्होंने बीएलओ के हाउस-टू-हाउस विजिट, गणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति का जायजा लिया।
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने गजनपुरा में भाग संख्या 3, बमूलिया में भाग संख्या 81 तथा नटराज नगर में भाग संख्या 36 का निरीक्षण किया।
  • उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ राकेश कुमार बैरवा, प्रीतम शर्मा एवं सोनू कुमार मोरवाल से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और मतदाताओं से भी संवाद किया।
  • निरीक्षण के दौरान मतदाताओं ने अवगत कराया कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं हैं, जबकि वे वर्तमान में वहीं निवास कर रहे हैं।
WAf𝕏TGin🖨
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने किया विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण

बीएलओ की हाउस-टू-हाउस विजिट एवं मैंपिंग कार्य की ली जानकारी

जैसलमेर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआरकार्यक्रम के पहले दिन बारां जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के हाउस-टू-हाउस विजिटगणना प्रपत्र वितरण एवं बीएलओ एप में मतदाताओं की मैपिंग की स्थिति का जायजा लिया।

      मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने गजनपुरा में भाग संख्या 3, बमूलिया में भाग संख्या 81 तथा नटराज नगर में भाग संख्या 36 का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ राकेश कुमार बैरवाप्रीतम शर्मा एवं सोनू कुमार मोरवाल से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली और मतदाताओं से भी संवाद किया।

     निरीक्षण के दौरान मतदाताओं ने अवगत कराया कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची में उनके नाम शामिल नहीं हैंजबकि वे वर्तमान में वहीं निवास कर रहे हैं। इससे नई बसी कॉलोनियों में मतदाताओं की मैपिंग में कठिनाई  रही है। बीएलओ ने भी बताया कि कई मतदाता घर पर उपस्थित नहीं मिल रहे हैंजिससे फार्म वितरण और मैपिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।

    इस पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री महाजन ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मतदाता से यह जानकारी ली जाए कि वह पूर्व में कहां निवास करता था। यदि उसका पुराना ईपिक नंबर उपलब्ध है तो उसके आधार पर नाम तलाश कर मैपिंग की जाए। जिन मतदाताओं का ईपिक नंबर नहीं हैउनके पुराने निवास स्थान की जानकारी लेकर वर्ष 2002 की मतदाता सूची से नाम ढूंढा जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की मैपिंग नहीं हो पाई हैउनसे उनके या उनके माता-पिता के वर्ष 2002 में निवास स्थान की जानकारी लेकर मैपिंग सुनिश्चित की जाए।

    श्री महाजन ने निर्देश दिए कि गणना प्रपत्रों का वितरण बढ़ाया जाए और अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2026 के आधार पर फार्म-6 एडवांस भी साथ में भरवाए जाएं। जिन लोगों के नाम वर्ष 2002 की सूची में नहीं मिल रहे हैं और बीएलओ ऐप पर मैपिंग नहीं हो पा रही हैउनसे तत्काल दस्तावेज नहीं लिए जाएंलेकिन नोटिस जारी कर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

 

       मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (एसडीएमको निर्देशित किया कि बीएलओ ऐप पर शत-प्रतिशत मैपिंग का कार्य पूरा किया जाए। फील्ड में फार्म वितरण को गति दी जाए तथा इस कार्य में वॉलंटियर्स की सहायता ली जाए। प्रत्येक ऐसे मतदान केंद्र जहां मैपिंग कम हैवहां दो प्रशिक्षित वॉलंटियर्स लगाए जाएं जो वर्ष 2002 की सूची से नाम तलाशने में सहयोग करें।