मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जोधपुर-जैसलमेर हाइवे बस दुखान्तिका

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आश्रितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की जैसलमेर।
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर से जोधपुर आ रही एसी स्लीपर बस में आग लगने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है।
  • उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
  • मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
  • जिन परिवारों में 3 या अधिक लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई है, उन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
WAf𝕏TGin🖨

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने आश्रितों को आर्थिक सहायता स्वीकृत की

जैसलमेर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जैसलमेर से जोधपुर  रही एसी स्लीपर बस में आग लगने से हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्हें पूरी मदद देने और घायलों के हरसंभव उपचार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिन परिवारों में 3 या अधिक लोगों की मृत्यु इस दुर्घटना में हुई हैउन परिवारों को 25-25 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। गम्भीर घायलों को 2-2 लाख रुपये एवं अन्य घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की है।