मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ युवा उद्यमी उठाये योजना का पूरा-पूरा लाभ

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर: राज्य सरकार द्वारा युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना ¼Vishwakarma Yuva Udyami Protsahan Yojana & VKYUPY½ प्रारंभ की गई है।
  • जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जैसलमेर के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले के युवा उद्यमियों कारीगरों एवं स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों को मार्जिन मनी अनुदान एवं ब्याज अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • साथ ही उन्होनें ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित कर रोजगार के अवसर बढ़ाना एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ।
  • उन्होंने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू कर दिया गया है।
  • जिस पर पात्र आवेदक SSO ID (Single Sign On) के माध्यम से स्वयं या निकटतम ई मित्र केन्द्र से आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल,पारदर्शी एवं समयबद्ध है।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर: राज्य सरकार द्वारा युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना ¼Vishwakarma Yuva Udyami Protsahan Yojana & VKYUPY½ प्रारंभ की गई है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जैसलमेर के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के माध्यम से जिले के युवा उद्यमियों कारीगरों एवं स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक 18 से 45 वर्ष के व्यक्तियों को मार्जिन मनी अनुदान एवं ब्याज अनुदान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही उन्होनें ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित कर रोजगार के अवसर बढ़ाना एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ।

उन्होंने बताया कि योजना के लिए ऑनलाइन पोर्टल चालू कर दिया गया है। जिस पर पात्र आवेदक SSO ID (Single Sign On) के माध्यम से स्वयं या निकटतम ई मित्र केन्द्र से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल,पारदर्शी एवं समयबद्ध है। इसके साथ ही योजना में उद्योग स्थापना हेतु बैंक ऋण पर 8-7:ब्याज अनुदान और 25: या 5 लाख रु जो भी कम हो मार्जिन मनी अनुदान का लाभ देय है।

आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज आवश्यक %& & आधार कार्ड एवं फोटो पहचान पत्र & जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) & प्रस्तावित उद्योग का विवरण / परियोजना रिपोर्ट & शैक्षणिक योग्यता / प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो)