मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

कर सलाहकार संघ और वाणिज्यिक कर विभाग ने की जीएसटी 2.0 पर चर्चा

मुख्य बिंदु
  • जीएसटी बचत उत्सव के तहत वाणिज्यिक कर विभाग, वृत्त जैसलमेर की टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों का दौरा कर व्यापारियों से संवाद किया टीम ने दुपहिया वाहन, सीमेंट, जनरल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं से उनके प्रतिष्ठानों पर भेंट कर उन्हें जीएसटी 2.
  • 0 के तहत लागू कर सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।
  • इस अवसर पर सहायक आयुक्त पंकज पंवार के नेतृत्व में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी जीवन गिरि, राज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह भाटी, विजयप्रताप सिंह एवं वरिष्ठ सहायक पुखराज सिंह मौजूद रहे।
  • सोमवार को परशुराम चौक एवं पटवा हवेली के पास आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभाग के वरिष्ठ सहायक शैतान सिंह और कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार ने उपस्थित नागरिकों को जीएसटी 2.
  • 0 की दरों में हुई भारी कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं को सतर्क रहकर इसका प्रत्यक्ष लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
WAf𝕏TGin🖨
कर सलाहकार संघ और वाणिज्यिक कर विभाग ने की जीएसटी 2.0 पर चर्चा

जैसलमेर जीएसटी बचत उत्सव के तहत वाणिज्यिक कर विभागवृत्त जैसलमेर की टीम ने शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों का दौरा कर व्यापारियों से संवाद किया टीम ने दुपहिया वाहनसीमेंटजनरल स्टोर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेताओं से उनके प्रतिष्ठानों पर भेंट कर उन्हें जीएसटी 2.0 के तहत लागू कर सुधारों का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त पंकज पंवार के नेतृत्व में सहायक वाणिज्यिक कर अधिकारी जीवन गिरिराज्य कर अधिकारी विक्रम सिंह भाटीविजयप्रताप सिंह एवं वरिष्ठ सहायक पुखराज सिंह मौजूद रहे।

सोमवार को परशुराम चौक एवं पटवा हवेली के पास आयोजित शहरी सेवा शिविर में विभाग के वरिष्ठ सहायक शैतान सिंह और कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार ने उपस्थित नागरिकों को जीएसटी 2.0 की दरों में हुई भारी कमी के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उपभोक्ताओं को सतर्क रहकर इसका प्रत्यक्ष लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में वाणिज्यिक कर विभाग के रामगढ़ रोड स्थित कार्यालय में जैसलमेर कर सलाहकार संघ एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के साथ विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जॉइंट कमिश्नर पंकज पंवार ने कर सलाहकारों से आह्वान किया कि वे इन ऐतिहासिक कर सुधारों की जानकारी अपने क्लाइंट्स तक पहुँचाकर आमजन को इसका अधिकतम लाभ दिलाएँ। सहायक आयुक्त जीवन गिरि ने भी संघ से सक्रिय सहयोग की अपील की।

बैठक में सी.रौनक मालपानी द्वारा व्यवहारिक अनुपालना से जुड़े सवाल उठाए गएजिनका विभागीय अधिकारियों ने समाधान प्रस्तुत किया। साथ ही सी.जे.पीव्यास एवं प्रवीण व्यास ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मांगीदान जीसिद्धार्थ भाटियाकपिल खत्रीसी.वत्सल भाटियासी.पंकज पुरोहित एवं हार्दिक खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

विभागीय अधिकारियों एवं कर सलाहकार संघ के बीच हुए इस सार्थक संवाद से जीएसटी 2.0 के सुधारों के लाभ अधिकाधिक व्यापारियों  उपभोक्ताओं तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।