मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

औरण भूमि को करवाया गया अतिक्रमण मुक्त

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालन एवं निर्देशन में उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, तहसीलदार, रामगढ़ एवं पुलिस उप अधीक्षक, जैसलमेर के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को ग्राम दिलावर का गांव एवं कुछडी में औरण भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।
  • कार्रवाई के दौरान औरण भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई अवैध तारबंदी, जाली एवं पत्थर की पट्टियों को पूर्ण रूप से पांच जेसीबी मशीनों एवं मजदूरों की सहायता से नष्ट कर भूमि को कब्जा मुक्त किया गया।
  • जिला प्रशासन, जैसलमेर द्वारा औरण, गोचर एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित करने के लिए लगातार ठोस, सकारात्मक एवं सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं।
  • इस दिशा में राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन का समन्वित सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
  • इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, जैसलमेर, पुलिस उप अधीक्षक एवं तहसीलदार जैसलमेर सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर। जिला कलक्टर के निर्देशों की अनुपालन एवं निर्देशन में उपखंड अधिकारी सक्षम गोयल, तहसीलदार, रामगढ़ एवं पुलिस उप अधीक्षक, जैसलमेर के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता की संयुक्त टीम द्वारा गुरुवार को ग्राम दिलावर का गांव एवं कुछडी में औरण भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।

कार्रवाई के दौरान औरण भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा की गई अवैध तारबंदी, जाली एवं पत्थर की पट्टियों को पूर्ण रूप से पांच जेसीबी मशीनों एवं मजदूरों की सहायता से नष्ट कर भूमि को कब्जा मुक्त किया गया।

जिला प्रशासन, जैसलमेर द्वारा औरण, गोचर एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि को सुरक्षित करने के लिए लगातार ठोस, सकारात्मक एवं सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन का समन्वित सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, जैसलमेर, पुलिस उप अधीक्षक एवं तहसीलदार जैसलमेर सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।