मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

शहरी सेवा शिविर 2025 : नागरिकों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान शीघ्र निस्तारण

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर, राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के उदेश्य से शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना और उनसे संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर नागरिकों को राहत देना है।
  • यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नगर परिषद जैसलमेर द्वारा वार्डवार संचालित किया जा रहा है।
  • मुख्य उद्देश्य स्वच्छता एवं सुंदरताः- शहर की वृहद स्तर पर सफाई, सीसी और डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था एवं जन सुरक्षा।
  • सड़क सुरक्षाः- अंधेरी/सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाना एवं चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों का सौंदर्यीकरण।
  • नागरिक सेवाएंः- जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर NOC ट्रेड लाइसेंस, ओ एफ सी केबल, टावर एनओसी, सीवर कनेक्शन, सभी प्रकार के पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, मैनहॉल्स की मरम्मत, लीकेज इत्यादि कार्य।
WAf𝕏TGin✉🖨
शहरी सेवा शिविर 2025 : नागरिकों की समस्याओं का हो रहा त्वरित समाधान शीघ्र निस्तारण

जैसलमेर, राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के उदेश्य से शहरी सेवा शिविर 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं प्रदान करना और उनसे संबंधित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण कर नागरिकों को राहत देना है।

यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक नगर परिषद जैसलमेर द्वारा वार्डवार संचालित किया जा रहा है।

मुख्य उद्देश्य स्वच्छता एवं सुंदरताः- शहर की वृहद स्तर पर सफाई, सीसी और डामर सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क, स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था एवं जन सुरक्षा। सड़क सुरक्षाः- अंधेरी/सुनसान सड़कों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाना एवं चौराहों, डिवाइडरों, पार्कों का सौंदर्यीकरण।

नागरिक सेवाएंः- जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीकरण, फायर NOC ट्रेड लाइसेंस, ओ एफ सी केबल, टावर एनओसी, सीवर कनेक्शन, सभी प्रकार के पट्टे, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, मैनहॉल्स की मरम्मत, लीकेज इत्यादि कार्य।

आवेदन एवं ऋण वितरणः- मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, पीएम स्वनिधि योजना, सीएम स्वनिधि के तहत नए आवेदन और लंबित आवेदन पत्रों का ऋण वितरण।

विभागीय सेवाएंः- नगर परिषद, वाणिज्यिक कर विभाग वृत जैसलमेर, यूआईटी ,चिकित्सा, आयुर्वेद, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, विद्युत विभाग, पीएचईडी विभाग ,पंजीयन विभाग, ई मित्र,बैंकों के प्रतिनिधि इत्यादि के माध्यम से आम जन के प्रकरणों का निस्तारण।

शिविर का आयोजन 24 सितंबर, बुधवार को वार्ड संख्या 8, 9 एवं 10 गफूर भट्टा कच्ची बस्ती में मलका परोल के पास शिविर आयोजन किया गया। इस अवसर पर जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला कलक्टर प्रताप सिंह, नगर परिषद् आयुक्त लजपाल सिंह सोढा द्वारा आम जन को पट्टे वितरित किए गए। शिविर में लाभार्थियों ने पट्टा पाकर राज्य सरकार और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया।

शिविर मे राजस्व अधिकारी पवन कुमार, सहायक प्रभारी सहायक अभियंता श्री हंसराज और नगर परिषद के अन्य विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नागरिकों को मिले राहतः- शिविर में विभिन्न विभागों और बैंकों के प्रतिनिधियों द्वारा नागरिकों के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया गया, जिससे नागरिकों को विभिन्न सेवाओं का त्वरित लाभ प्राप्त हुआ।

यह शहरी सेवा शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है साथ ही, इस प्रकार के आयोजन शहरी क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करेंगे।