मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 28 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जैसलमेर में शुष्क बागवानी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

जैसलमेर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (ICAR-CIASH)बीकानेर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), जैसलमेर के

WAf𝕏TGin✉🖨
जैसलमेर में शुष्क बागवानी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकों पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

जैसलमेर । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (ICAR-CIASH)बीकानेर द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), जैसलमेर के सयुक्त तत्वाधान से अनुसूचित जाति उपयोजना (SCSP) के अंतर्गत “शुष्क बागवानी फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीकें” विषय पर एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ दीपक चतुर्वेदी ने जैसलमेर क्षेत्र में कृषि एवं बागवानी संबंधी महत्त्वपूर्ण चुनौतियों तथा शुष्क जलवायु के अनुरूप उन्नत उत्पादन तकनीकों को अपनाने के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने किसानों को वैज्ञानिक संस्थानों एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के हित के लिए उन्नत तकनीकी एवं योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषददृकेंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान, बीकानेर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रामकेश मीना ने पश्चिमी राजस्थान में खजूर, बेर एवं खेजड़ी की उन्नत किस्मो की खेती की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए, वैज्ञानिक उत्पादन तकनीकों तथा आजीविका को बढाने के नये आयामों बढ़ाने की संभावनाओं की जानकारी दी।

डॉ. रूपचन्द बलाई ने खेती में कृषि रसायनों के संतुलित एवं विवेकपूर्ण उपयोग के साथ-साथ मृदा एवं जल संरक्षण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के महत्व के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने किसानों को कीटनाशकों का उपयोग अनुशंसित मात्रा एवं विधि तथा सर्वप्रथम बीज उपचारित करने की विधि की सलाह दी।

डॉ. किशन लाल कुमावत, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने किसानो को बेर, अनार, खजूर जैसी फलदार फसलों की संभावनाओं तथा उनकी वैज्ञानिक खेती की तकनीकों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने इनकी उन्नत किस्मों के चयन, खेत की तैयारी, सिंचाई, खाद एवं फ़र्टिलाइज़र का उपयोग एवं कीट-रोग प्रबंधन के महत्व को रेखांकित किया।

डॉ. लालू प्रसाद यादव, वरिष्ठ वैज्ञानिक (सब्जी विज्ञान), ICAR-CIASH बीकानेर ने किसानों को सब्जी (लौकी, कद्दू, तरबूज, खरबूजा एवं सहजन) तथा बीजीय मसाला फसलों की (जीरा, धनिया, मेथी एवं सौंफ) की वैज्ञानिक खेती के लिए उपयुक्त किस्मों, बुवाई समय, बीज दर, सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन एवं कीट-रोग नियंत्रण की तकनीकों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर ‘खेत बचाओ अभियान’ के अंतर्गत विशेष जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

जिसमे किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, मृदा में जैविक कार्बन बढ़ाने, संतुलित उर्वरक उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर किसानों को बीजीय मसाला फसलों के बीज सहित विभिन्न कृषि उपयोगी आदान एवं किट वितरित किए गए।

केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक ने कार्यकम का संचालन एवं किसानों एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषददृकेंद्रीय शुष्क बागवानी संस्थान (ICAR-CIASH), बीकानेर से आये हुए वैज्ञानिकका धन्यवाद ज्ञापित किया ।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 50 से अधिक किसान एवं महिला किसान ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।