मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना बनी बुजुर्गों का सहारा

ग्रामीण सेवा शिविर धायसर में बुजुर्गों को मिली आर्थिक संबल की सौगात

ग्रामीण सेवा शिविर धायसर में बुजुर्गों को मिली आर्थिक संबल की सौगात

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत धायसर में आयोजित शिविर में जब दुर्गाराम पुत्र अनोपाराम, सांवलाराम पुत्र बाबूराम, सवाईराम पुत्र उमेदाराम पहुंचे, तो उन्हें मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की जानकारी दी गई।
  • जानकारी मिलते ही तीनों बुजुर्गों ने शिविर में स्थल पर ही आवेदन किया, और प्रशासन की तत्परता से तत्काल उनकी पेंशन स्वीकृत कर दी गई योजना के तहत अब उन्हें रु.
  • 3000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में प्राप्त होंगे, जिससे वे बिना किसी सहारे के आत्मनिर्भरता से अपना वृद्धावस्था जीवन सम्मानपूर्वक जी सकेंगे।
  • लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हमारे जैसे असहाय बुजुर्गों के लिए जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आई है।
  • सरकार की यह संवेदनशील पहल वास्तव में सराहनीय है।
WAf𝕏TGin✉🖨
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना बनी बुजुर्गों का सहारा

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविर 2025 के तहत ग्राम पंचायत धायसर में आयोजित शिविर में जब दुर्गाराम पुत्र अनोपाराम, सांवलाराम पुत्र बाबूराम, सवाईराम पुत्र उमेदाराम पहुंचे, तो उन्हें मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की जानकारी दी गई।

जानकारी मिलते ही तीनों बुजुर्गों ने शिविर में स्थल पर ही आवेदन किया, और प्रशासन की तत्परता से तत्काल उनकी पेंशन स्वीकृत कर दी गई योजना के तहत अब उन्हें रु.3000 प्रतिमाह पेंशन के रूप में प्राप्त होंगे, जिससे वे बिना किसी सहारे के आत्मनिर्भरता से अपना वृद्धावस्था जीवन सम्मानपूर्वक जी सकेंगे।

लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं जिला प्रशासन का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना हमारे जैसे असहाय बुजुर्गों के लिए जीवन में उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। सरकार की यह संवेदनशील पहल वास्तव में सराहनीय है।

मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना ग्रामीण अंचलों में वृद्धजनों के लिए न केवल आर्थिक सुरक्षा दे रही है, बल्कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी सोच का प्रमाण भी प्रस्तुत कर रही है। ग्राम पंचायत धायसर शिविर इसके सफल क्रियान्वयन का उत्कृष्ट उदाहरण बना।