मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 3 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

आलाजी मंदिर में दर्शन कर मूलसागर का किया अवलोकन

मुख्य बिंदु
  • जैसलमेर नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जैसलमेर जिले के दौरे पर आईं नीति आयोग की केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी (राजस्थान) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रोली सिंह ने मंगलवार को जिला कलक्टर प्रताप सिंह के साथ जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध आलाजी मंदिर में दर्शन किए एवं जनकल्याण की कामना की।
  • इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की व्यवस्था का भी जायजा लिया।
  • इसके पश्चात उन्होंने ऐतिहासिक मूलसागर का अवलोकन कर वहां की जल संरचनाओं, रख-रखाव एवं संरक्षण की स्थिति की जानकारी ली।
  • उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विरासत स्थलों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
  • इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर नीति आयोग द्वारा चयनित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत जैसलमेर जिले के दौरे पर आईं नीति आयोग की केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी (राजस्थान) एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रोली सिंह ने मंगलवार को जिला कलक्टर प्रताप सिंह के साथ जैसलमेर स्थित प्रसिद्ध आलाजी मंदिर में दर्शन किए एवं जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने मंदिर परिसर में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं श्रद्धालुओं की व्यवस्था का भी जायजा लिया। इसके पश्चात उन्होंने ऐतिहासिक मूलसागर का अवलोकन कर वहां की जल संरचनाओं, रख-रखाव एवं संरक्षण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विरासत स्थलों एवं जल स्त्रोतों के संरक्षण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।