मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

बीएलओ व सुपरवाईजर का प्रशिक्षण सम्पन्न

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर, जिला निर्वाचन अधिकारी, जैरालमेर प्रताप सिंह के दिशा-निर्देशों की पालना के तहत समस्त पर्यवेक्षकों एवं बीएलओ का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 28 जुलाई 2025 से 03 अगस्त 2025 के मध्य सम्पन्न करवाया गया। जिसके दौरान मूल्यांकन परीक्षा में 80 प्रतिशत से कम अंक लाने वाले निम्नांकित भाग संख्या के बीएलओ व सुपरवाईजर का पुनः बेहतर ढंग से आज शुक्रवार को प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह के आदेशानुसार इसलिए भाग संख्या 46, 294, 32, 05,35,51,41,36,31,33,28,43,27,17,50,88,123,116,102,121,122,112,72,92,113,106,71,103,175,209,183,157,76,192,149,191,155,194,185,204,150,146,168,159,162,210,46,379,272,244,249,240,243,279,263,226,212,236,38,217,248,271,254,258,229,237,221,253,252,309,302,385,303,343,348,301,292,349,315,299,291,284,227,341,332,257,305,340,40,304,325,283,312,334,287,342,345,367,354,288,115,371,145,370 एवं 376 भाग संख्या के इन संपूर्ण बीएलओ एवं सुपरवाईजर नेे हाल ही में जिला मुख्यालय पर अवस्थित डीआरडीए हॉल, कलेक्ट्रेट कैम्पस, जैसलमेर में आयोजित प्रशिक्षण में भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान सुपरवाईजर अमराराम, गेमराराम, मुकेश कुमार, ज्ञानप्रकाश, पवन कुमार, पूनमसिंह, प्रेमदान देथा, आनन्द कुमार व्यास, दीपक कुमार रामावत एवं खेमाराम ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

आदेश के अनुसार इन सभी बीएलओ सुपरवाईजरों को मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था, जैसलमेर गोविन्दराम गर्ग एवं रा.उ.मा.विद्यालय देवीकोट में कार्यरत व्याख्याता लीलाधर कुमावत द्वारा कुशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया।