मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिला कलक्टर ने ग्राम पंचायत छत्रैल में रात्रि चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं समस्या समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मुख्य बिंदु
  • जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने जैसलमेर की ग्राम पंचायत छत्रैल में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी।
  • उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए।
  • उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई के माध्यम से अधिकाधिक ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।
  • जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फील्ड विजिट कर समस्याओं की वस्तुस्थिति का अवलोकन कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
  • इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध कब्जा, अतिक्रमण, पट्टा, मार्ग अवरुद्ध करने, पेयजल, विद्युत, राजस्व, पेंशन, आवास, चिकित्सा, सड़क, राशन, शिक्षा, मनरेगा कार्यों सहित अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याएं एवं मांगें जिला कलक्टर के समक्ष रखीं।
  • साथ ही, रात्रि चौपाल के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
WAf𝕏TGin🖨

 जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने जैसलमेर की ग्राम पंचायत छत्रैल में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई के माध्यम से अधिकाधिक ग्रामीणों को राहत प्रदान की जाए।

      जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फील्ड विजिट कर समस्याओं की वस्तुस्थिति का अवलोकन कर कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध कब्जा, अतिक्रमण, पट्टा, मार्ग अवरुद्ध करने, पेयजल, विद्युत, राजस्व, पेंशन, आवास, चिकित्सा, सड़क, राशन, शिक्षा, मनरेगा कार्यों सहित अपने जीवन से जुड़ी कई समस्याएं एवं मांगें जिला कलक्टर के समक्ष रखीं। साथ ही, रात्रि चौपाल के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

      जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन गांवों की चौखट पर पहुंचे, यही राज्य सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर द्वारा गांव में आकर चौपाल लगाकर सुनवाई करने पर आभार प्रकट किया।

       इस अवसर पर उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी, पीएचईडी, जेडीवीवीएनएल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजस्व, पंचायतीराज, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।